फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain changes weather in Delhi-NCR Weather Update in Hindi

Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर से एक्टिव हुआ मानसून, नोएडा समेत कई इलाकों में हुई बारिश, यलो अलर्ट जारी

Tue, 28 Jul 2026 08:54 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 28 Jul 2026 08:54 AM IST
सार

दिल्ली एनसीआर में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बारिश की बूंदों ने दस्तक दी। इससे पहले, सोमवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई थी।

विज्ञापन
Rain changes weather in Delhi-NCR Weather Update in Hindi
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार सुबह कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बारिश की बूंदों ने दस्तक दी। इससे पहले, सोमवार दोपहर में भी कुछ इलाकों में बारिश हुई थी और रात के समय भी बूंदाबांदी देखी गई थी। इन बारिशों के कारण हवा में नमी बढ़ी और तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली।

विज्ञापन

सफदरजंग में आठ मिमी बारिश रिकॉर्ड
आईएमडी के मुताबिक, सोमवार शाम 5 बजकर 50 मिनट तक सफदरजंग में आठ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश रिज इलाके में 19.4 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद लोधी रोड पर 11.5 मिमी रिकॉर्ड की गई। पूसा में चार मिमी, आयानगर में 3.8 मिमी और जनकपुरी में दो मिमी वर्षा हुई। मयूर विहार, नरायना और नजफगढ़ में बहुत हल्की बारिश 0.5 मिमी दर्ज की गई। वहीं पालम, जाफरपुर और छतरपुर में इस समय अवधि में बारिश नहीं हुई।

अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जुलाई से 2 अगस्त तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज धूप से राहत मिलेगी, हालांकि उमस बनी रह सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 और 29 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। इन दोनों दिनों में ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

30 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना
30 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं, 31 जुलाई और एक और दो अगस्त को मौसम अधिकतर बादलों से घिरा रहेगा और कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की दिशा में बदलाव के साथ दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed