फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four people drowned after entering Yamuna for swim one dead body has been recovered

दिल्ली में चार लोग डूबे: पार्टी करने के बाद यमुना में नहाने के दौरान हादसा, एक का शव बरामद, तीन की तलाश जारी

Mon, 27 Jul 2026 11:04 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 27 Jul 2026 11:04 PM IST
सार

यमुना नदी में पार्टी के बाद नहाने उतरे चार लोग डूब गए। इनमें से सोनू (45) का शव मिला है और हेमंत, राजन व सचिन लापता हैं। अंधेरा होने से तलाशी मंगलवार सुबह फिर शुरू होगी।

विज्ञापन
Four people drowned after entering Yamuna for swim one dead body has been recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पार्टी करने के बाद यमुना नदी में नहाने उतरे चार लोग नदी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है। जिसकी पहचान मुल्तानी मोहल्ला गीता कालोनी निवासी 45 साल के सोनू के रूप में हुई है। अन्य लापता लोगों की पहचान  27 साल के हेमंत, 32 साल के राजन और 35 साल के सचिन के रूप में हुई है। अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान को रोक दिया गया है, अब मंगलवार सुबह से तलाशी अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन

दमकल विभाग के अधिकारी देशपाल ने बताया कि शाम करीब 7:20 बजे कुछ युवकों की यमुना खादर क्षेत्र में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। सभी जीरो पुश्ता, मदीना मस्जिद के पास यमुना नदी में नहाने गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि मजदूरी का काम करने वाले सोनू समेत चार लोग पार्टी करने के बाद जीरो पुश्ता के पास यमुना में नहाने के लिए आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गहने पानी और तेज बहाव की वजह से चारों डूबने लगे। लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस की दी। पुलिस ने दमकल विभाग और बोट क्लब को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां और एनडीआरएफ की टीम और बोट क्लब के गोताखोर मौके पर पहुंच गए। नदी में तेज बहाव और गहराई के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन

हालांकि कुछ देर की तलाशी अभियान के बाद गोताखोरों ने सोनू को बाहर निकाल लिया। जिसे पुलिस ने एंबुलेंस से तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। रात होने की वजह से तलाशी अभियान को रोक दिया गया है। गोताखोर मंगलवार सुबह से अन्य तीन की तलाश करेगी। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यमुना नदी या अन्य जलाशयों में बिना सुरक्षा व्यवस्था के नहाने या पानी में उतरने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed