Live
Bhopal Farmers Protest Live: वीर सावरकर सेतु के पहले किसानों को रोकने के लिए लगाई गईं बसें, पुलिस बल तैनात
Bhopal Farmers Protest Live updates, samyukt kisan morcha updates in hindi: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। नर्मदापुरम से भोपाल के लिए निकली संयुक्त किसान मोर्चा की पदयात्रा प्रशासन की रोक-टोक के बावजूद सोमवार को भोपाल में प्रवेश कर गई है। इस प्रदर्शन से जुड़ी अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़ें रहें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा रहा
किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। होशंगाबाद रोड पर पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। युवा किसानों को पुलिस ने भगाया है। सड़क पर किसान बैठ गए हैं। किसान लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। सड़क पर किसानों ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है।मूंग की फसल का नहीं मिल रहा दाम
नर्मदापुरम के किसान नितिन पवार ने बताया कि सरकार मूंग की फसल को लेकर उचित रकम नहीं दे रही है। इस वजह से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों को कई जगह रोका गया है लेकिन किसान लगातार आगे बढ़ रहे हैं।किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात
सावरकर सेतु के पास भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बीच रोड में बसें खड़ी कर दी गईं हैं। खुद पुलिस कमिश्नर मौके पर मोर्चा संभाल रहे हैं। एसपी रैंक के अधिकारी भी यहां मौजूद हैं। करीब 20 थाने के थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं।किसानों के प्रदर्शन के कारण जाम में फंसी एम्बुलेंस
आंदोलन के कारण होशंगाबाद रोड पर भारी जाम लग गया है। करीब पांच किलोमीटर लंबे जाम के कारण कई सड़कों पर हालात खराब हो गए हैं। जाम में एम्बुलेंस भी फंस गई। कटारा हिल्स रोड पर वाहनों को डायवर्ट किया गया है।अभी कहीं भी नहीं हुई किसानों पर कार्रवाई
किसानों ने दोपहर में अब्दुल्लागंज से भोपाल की तरफ बढ़ना शुरू किया था। इसके बाद उनको 11 मील पर रोकने की कोशिश की गई लेकिन किसान बैरिकेडिंग पार करके भोपाल की तरफ बढ़ते गए । किसानों का कहना है वे मुख्यमंत्री निवास का घेराव करके ही रहेंगे।