फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Tight security arrangements place for Datia by-election CRPF personnel will be deployed at 291 polling booth

दतिया उपचुनाव: 291 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद, हर बूथ पर CRPF की तैनाती; ड्रोन कैमरे से भी नजर

Tue, 28 Jul 2026 03:00 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 03:00 PM IST
सार

Datia Bye Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 291 मतदान केंद्रों में 233 क्रिटिकल बूथ हैं। हर केंद्र पर सीआरपीएफ, पुलिस और एसएएफ की तैनाती रहेगी। 

विज्ञापन
Tight security arrangements place for Datia by-election CRPF personnel will be deployed at 291 polling booth
दतिया उपचुनाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान से 48 घंटे पहले सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन

30 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए जिले में कुल 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 233 केंद्रों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। शहरी क्षेत्र में 91 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश और पड़ोसी जिलों की सीमा से लगे मतदान केंद्रों को विशेष रूप से संवेदनशील मानते हुए वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

जिले में एक पिंक बूथ भी बनाया गया है, जहां मतदान की पूरी प्रक्रिया महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की निगरानी में संपन्न होगी। मतदान दलों को पोलिंग सामग्री का वितरण शुरू हो चुका है और सभी टीमों को समय पर अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र पर 5 से 10 सीआरपीएफ जवान तैनात रहेंगे। इनके अलावा मध्य प्रदेश पुलिस और विशेष सशस्त्र बल (SAF) के जवान भी ड्यूटी पर रहेंगे। संवेदनशील और सीमावर्ती मतदान केंद्रों पर मोबाइल पार्टियां और क्विक रिस्पांस टीमें लगातार गश्त करेंगी। महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।


पढे़ं: मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसान आंदोलन, भोपाल पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका मार्च

क्या बोले कलेक्टर?
कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, धमकी या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था की गई है। दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर तथा स्वयंसेवकों की सहायता उपलब्ध रहेगी।



वोटिंग के समय क्या-क्या लाना होगा?
मतदान 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदाता पहचान पत्र के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों के आधार पर भी मतदान किया जा सकेगा। कलेक्टर ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और किसी भी प्रकार के प्रलोभन या बहकावे में न आएं।

प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उपचुनाव की मतगणना 3 अगस्त को जिला मुख्यालय पर होगी। स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी की जाएगी और वहां पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। इधर, राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार सोमवार शाम 6 बजे थम जाएगा। इसके बाद प्रशासन का पूरा फोकस शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने पर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed