फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   CM Mohan Yadav held a road show, focusing on wooing the Kushwaha community

Datia Bye Election: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सीएम मोहन यादव ने किया रोड शो; कुशवाहा समाज को साधने पर जोर

Mon, 27 Jul 2026 10:24 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 10:24 PM IST
सार

दतिया उपचुनाव प्रचार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशवाहा समाज सम्मेलन और रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कांग्रेस पर विकास रोकने का आरोप लगाया, 11,500 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश का संकेत दिया और रोजगार व विकास का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन
CM Mohan Yadav held a road show, focusing on wooing the Kushwaha community
दतिया उप चुनाव में सीएम का रोड शो

विस्तार

दतिया में सोमवार को सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में डेरा डालकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए पूरा दिन मैदान में बिताया। दिन की शुरुआत समाज विशेष के सम्मेलन से हुई और अंत शहर के बीचों-बीच रोड शो के साथ हुआ।

विज्ञापन


सीएम का पहला पड़ाव ठंडी सड़क था। यहां भाजपा ने कुशवाहा समाज का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया था। मंच से डॉ. मोहन यादव ने सीधे समाज को साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह दल है जिसने कुशवाह समाज को राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय स्तर तक मान-सम्मान दिया। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश सरकार में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह समेत दर्जनों विधायक-सांसद इसी सोच की उपज हैं।
विज्ञापन


सीएम ने दतिया की बात करते हुए कहा कि यहां जिलाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी भी रघुवीर सिंह कुशवाह को सौंपी गई है। तंज कसते हुए बोले, कांग्रेस ने समाज को पार्षद का टिकट तक नहीं दिया, जबकि हमने संगठन की कमान सौंपी। सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री सीधे पीतांबरा माता मंदिर पहुंचे। पूजन के बाद उनका काफिला रोड शो के लिए निकल पड़ा। भगवा रंग से सजे रथ पर सीएम के साथ पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। शहर के प्रमुख चौराहों पर रथ के स्वागत में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई और नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद के नारे गूंजे। रोड शो के दौरान सीएम ने हाथ हिलाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशवाहा समाज के कार्यक्रम में सीएम ने दतिया के लिए एक बड़ा आर्थिक पैकेज का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा कि अगले करीब एक महीने में दतिया में 11,500 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाला एक नया औद्योगिक कारखाना लगने जा रहा है। आचार संहिता के कारण उन्होंने कंपनी का नाम और तारीख अभी सार्वजनिक नहीं की, लेकिन इसे दतिया की दशा-दिशा बदलने वाली सौगात बताया। उनके मुताबिक इससे क्षेत्र में हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और ग्वालियर अंचल औद्योगिक मानचित्र पर और मजबूत होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए चल रही योजनाओं को बंद नहीं होने देगी। उन्होंने ग्वालियर क्षेत्र को भविष्य का टेलीकॉम और कम्युनिकेशन हब बनाने की योजना का भी जिक्र किया।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ढाई साल पहले दतिया में कांग्रेस की जीत के बाद यहां के विकास कार्य ठप पड़ गए थे। अब जनता से अपील है कि विकास का पहिया फिर से आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को मौका दें। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को दोहराते हुए सभी वर्गों से आशुतोष तिवारी को समर्थन देने का आग्रह किया। 30 जुलाई को मतदान है। उससे पहले भाजपा ने अपने सभी बड़े नेताओं को दतिया में उतार दिया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यहां सभा कर चुके हैं। सोमवार का रोड शो और समाज सम्मेलन उसी अंतिम शक्ति प्रदर्शन का हिस्सा माना जा रहा है।

भाजपा की कोशिश है कि अंतिम 48 घंटों में शहर से गांव तक माहौल पूरी तरह अपने पक्ष में किया जाए। अब देखना होगा कि सीएम के इस दौरे और घोषणाओं का मतदाताओं पर कितना असर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed