जम्मू-कश्मीर: शोपियां में CRPF वाहन हादसे का शिकार, पहलगाम में ITBP बंकर से टकराई गाड़ी, 11 सुरक्षाकर्मी घायल
जम्मू-कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक अधिकारी समेत 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। हादसों में सीआरपीएफ, पुलिस और आईटीबीपी के जवान शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहला हादसा शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके में वाची मुख्य सड़क पर सोमवार शाम सीआरपीएफ का बंकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शामिल है।
अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन का बीपी बंकर वाहन पुलिस पोस्ट वाची में तैनात था। वाची मुख्य सड़क पर चलते समय वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे पलट गया। घटना के तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी जैनापोरा में भर्ती कराया गया। सभी को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई।
शोपियां जिले हादसे में घायलों की सूची
1-इंस्पेक्टर शिवांदर त्रिपाठी: सीआरपीएफ 178वीं बटालियन
2-सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार: सीआरपीएफ 178वीं बटालियन
3-हेड कांस्टेबल जीडी केएम दीपक: सीआरपीएफ 178वीं बटालियन
4-कांस्टेबल टीएन. हकीब: सीआरपीएफ 178वीं बटालियन
5-कांस्टेबल दुलाल सना: सीआरपीएफ 178वीं बटालियन
6-कांस्टेबल पप्पू राम: सीआरपीएफ 178वीं बटालियन
7-कांस्टेबल ड्राइवर कुणाल साह: सीआरपीएफ 178वीं बटालियन
8-सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल फयाज अहमद खान: बेल्ट नं. 575/एसपीएन पुलिस पोस्ट वाची, जैनापोरा
वहीं, दूसरा हादसा अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में हुआ। अधिकारियों के अनुसार, नियंत्रण खोने के बाद एक नागरिक पिकअप वाहन ने अस्थायी बंकर को टक्कर मार दी। इस घटना में आईटीबीपी के तीन जवान और पिकअप वाहन का चालक घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। शुरुआती जांच में इन हादसों में किसी तरह की साजिश या आपराधिक गतिविधि की संभावना से इनकार किया गया है।