फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: सूरज की तपिश से 18 के पार पहुंचा पारा

विज्ञापन
jammu and kashmir news
श्रीनगर। घाटी में भारी बारिश के बाद अब मौसम साफ हाेने से नदियों का बढ़ा जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। वहीं तेज धूप ने गर्मी भी बढ़ा दी है। सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। यह दो दिन में करीब 10 डिग्री बढ़ा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। मंगलवार से कश्मीर के कुछ इलाकों और जम्मू संभाग के कई जिलों, खास तौर से उधमपुर में तेज बारिश की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

काजीगुंड में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। फूलों की घाटी गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28-31 जुलाई को कश्मीर संभाग के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में सुबह और दोपहर बाद कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। जम्मू संभाग में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। उधमपुर और आस-पास के इलाकों में देर रात, सुबह और दोपहर बाद के समय भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। सबसे ज्यादा बारिश 30-31 जुलाई के दौरान होगी। एक और दो अगस्त को कई जगहों पर एक-दो बार बारिश पड़ सकती हैं, साथ ही कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हो सकती है। तीन और चार अगस्त को कई जगहों पर एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जम्मू संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश बारिश की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed