Jammu Kashmir: 20 दिन बाद खुले कश्मीर के स्कूल, बच्चों की लौटी रौनक; जानिए पूरी वजह
कश्मीर घाटी में भीषण गर्मी और भारी बारिश के कारण बंद किए गए स्कूल 20 दिनों बाद सोमवार को फिर से खुल गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में करीब 20 दिनों के बाद सोमवार को स्कूल दोबारा खुल गए। स्कूल खुलने के साथ ही यूनिफॉर्म पहने छात्र-छात्राएं सुबह उत्साह के साथ अपने-अपने विद्यालय पहुंचे, जिससे स्कूल परिसरों में फिर से चहल-पहल लौट आई।
दरअसल, घाटी में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए प्रशासन ने 6 जुलाई से स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी थीं। शुरुआत में यह अवकाश 13 दिनों के लिए था, क्योंकि इस बार कश्मीर में सामान्य से अधिक गर्मी दर्ज की गई थी।
इसके बाद 18 जुलाई के आसपास हुई भारी बारिश ने मौसम तो ठंडा कर दिया, लेकिन लगातार बारिश और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के कारण सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 26 जुलाई तक बढ़ा दी थीं।
स्थिति सामान्य होने और मौसम में सुधार के बाद सोमवार से घाटी के सभी स्कूल फिर से खुल गए। लंबे अंतराल के बाद स्कूल पहुंचने पर छात्रों और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। अब नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं।