फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

CWG 2026 Day-6 Live: पदक पक्का करने उतरेंगे पांच मुक्केबाज; एथलेटिक्स में गुलवीर पर रहेंगी नजरें

Tue, 28 Jul 2026 02:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Jul 2026 02:25 PM IST
खास बातें

Glasgow Commonwealth Games Day 6 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का छठा दिन है। भारत ने अब तक दो स्वर्ण समेत 10 पदक जीते हैं। आज मुक्केबाज कई पदक पक्की कर सकते हैं। वहीं, आज दांव पर छह पदक हैं। एथलेटिक्स में गुलवीर पर सबकी नजरें होंगी।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Day 6 Live: Boxing Weightlifting Athletics Gulveer Singh Results Updates Live Blog
गुलवीर सिंह - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:25 PM, 28-Jul-2026

भारत का 28 जुलाई का कार्यक्रम (भारतीय समय)

समय प्रतियोगिता भारतीय खिलाड़ी मेडल इवेंट
3:26 PM तैराकी - पुरुष 50मी बटरफ्लाई हीट्स साजन प्रकाश -
4:30 PM एथलेटिक्स - पुरुष 400मी हीट्स विशाल टीके, राजेश रमेश -
4:41 PM तैराकी - पुरुष 100मी बैकस्ट्रोक हीट्स श्रीहरि नटराज -
4:57 PM पैरा तैराकी - पुरुष 50मी फ्रीस्टाइल S13 हीट्स कार्तिक बुडिगिना, अली इमाम -
6:30 PM वेटलिफ्टिंग - महिला 63 किग्रा फाइनल नीरुपमा देवी सेराम मेडल इवेंट
10:20 PM लॉन बॉल्स - पुरुष युगल दिनेश कुमार, नवनीत सिंह -
10:30 PM बॉक्सिंग - महिला 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल प्रीति पवार जीत पर पदक पक्का
11:00 PM बॉक्सिंग - महिला 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल प्रिया घंघास जीत पर पदक पक्का
11:00 PM वेटलिफ्टिंग - महिला 69 किग्रा फाइनल हरजिंदर कौर मेडल इवेंट
11:30 PM बॉक्सिंग - महिला 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल परवीन हुड्डा जीत पर पदक पक्का
11:35 PM एथलेटिक्स - महिला हाई जंप फाइनल पूजा सिंह मेडल इवेंट
11:37 PM पैरा तैराकी - पुरुष 50मी फ्रीस्टाइल S13 फाइनल* कार्तिक बुडिगिना, अली इमाम मेडल इवेंट
12:15 AM बॉक्सिंग - पुरुष 55 किग्रा क्वार्टर फाइनल जादूमणि सिंह जीत पर पदक पक्का
12:50 AM तैराकी - पुरुष 50मी बटरफ्लाई सेमीफाइनल* साजन प्रकाश क्वालिफाई करने पर
12:55 AM एथलेटिक्स - पुरुष 10,000मी फाइनल गुलवीर सिंह मेडल इवेंट
1:10 AM लॉन बॉल्स - महिला सिंगल्स नयनमोनी सैकिया -
1:30 AM बॉक्सिंग - पुरुष 90 किग्रा क्वार्टर फाइनल कपिल पोखरिया जीत पर पदक पक्का
1:33 AM तैराकी - पुरुष 100मी बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल* श्रीहरि नटराज क्वालिफाई करने पर
02:24 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: तैराकी और लॉन बॉल्स में भी भारतीय चुनौती

तैराकी में साजन प्रकाश 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स में उतरेंगे और क्वालिफाई करने पर सेमीफाइनल भी खेलेंगे। श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में भाग लेंगे। पैरा स्विमिंग में कार्तिक बुडिगिना और अली इमाम 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग में हिस्सा लेंगे। लॉन बॉल्स में पुरुष युगल और महिला सिंगल्स में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
02:24 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: एथलेटिक्स में गुलवीर और पूजा पर रहेंगी निगाहें

एथलेटिक्स में पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल दौड़ में गुलवीर सिंह भारत के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं महिला हाई जंप फाइनल में पूजा सिंह भी पदक जीतने की कोशिश करेंगी। इसके अलावा विशाल टीके और राजेश रमेश पुरुष 400 मीटर हीट्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
02:24 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: वेटलिफ्टिंग में दो और पदकों की उम्मीद

भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और छठे दिन भी पदकों की उम्मीद बनी हुई है। महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में नीरुपमा देवी सेराम और 69 किग्रा वर्ग में हरजिंदर कौर फाइनल में उतरेंगी। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भारत की नजरें टिकी होंगी।
02:23 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: बॉक्सिंग में पांच खिलाड़ियों के पास पदक पक्का करने का मौका

भारतीय बॉक्सिंग दल के लिए मंगलवार बेहद अहम रहेगा। महिला वर्ग में प्रीति पवार, प्रिया घंघास और परवीन हुड्डा अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलेंगी। वहीं पुरुष वर्ग में जादूमणि सिंह और कपिल पोखरिया भी रिंग में उतरेंगे। इन सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करते ही संबंधित खिलाड़ी कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लेंगे।
02:22 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: आज छठा दिन

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन (28 जुलाई) भारत के लिए मुकाबलों से भरा दिन रहने वाला है। भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, तैराकी और लॉन बॉल्स में चुनौती पेश करेंगे। सबसे अधिक उम्मीद बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग से रहेगी, जहां भारत के खाते में कई पदक जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:18 PM, 28-Jul-2026

CWG 2026 Day-6 Live: पदक पक्का करने उतरेंगे पांच मुक्केबाज; एथलेटिक्स में गुलवीर पर रहेंगी नजरें

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का छठा दिन है। भारत ने अब तक दो स्वर्ण समेत 10 पदक जीते हैं। आज मुक्केबाज कई पदक पक्की कर सकते हैं। वहीं, आज दांव पर छह पदक हैं। एथलेटिक्स में गुलवीर पर सबकी नजरें होंगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed