फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi, Sports Minister Mandaviya Hail Indian Weightlifters After CWG 2026 Success

CWG 2026: भारतीय भारोत्तोलकों के प्रदर्शन पर क्या बोले पीएम मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया? जानें

Tue, 28 Jul 2026 11:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Jul 2026 11:44 AM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टरों के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। पीएम मोदी ने बिंद्यारानी देवी को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी, जबकि मांडविया ने रजत पदक विजेता वल्लुरी अजय बाबू की रिकॉर्डतोड़ उपलब्धि की प्रशंसा की।

विज्ञापन
PM Modi, Sports Minister Mandaviya Hail Indian Weightlifters After CWG 2026 Success
पीएम मोदी ने बिंदियारानी और अजय को सराहा - फोटो : IANS/Twitter

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टरों के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाड़ियों की जमकर सराहना की है। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा कर खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने बिंदियारानी और अजय बाबू की मेहनत को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला 58 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली बिंदियारानी देवी सोरोखाइबम और अजय बाबू को बधाई देते हुए कहा कि भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में एक और पदक आना गर्व की बात है। 
 

  • पीएम मोदी ने लिखा, 'वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए एक और पदक! ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला 58 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर बिंदियारानी देवी सोरोखाइबम पर गर्व है। उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनके आगामी प्रयासों के लिए ढेरों शुभकामनाएं।'
  • पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए एक और गौरवशाली उपलब्धि! ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष 79 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर वल्लुरी अजय बाबू ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने स्नैच स्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। उन्हें हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'




 

विज्ञापन
विज्ञापन

मांडविया ने अजय बाबू की रिकॉर्डतोड़ उपलब्धि की तारीफ की

  • केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने वल्लुरी अजय बाबू को रजत पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के इस खिलाड़ी ने 330 किलोग्राम का कुल वजन उठाकर शानदार प्रदर्शन किया और स्नैच में 149 किलोग्राम का कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया।
  • अजय बाबू ने कुल 330 किलोग्राम (149 किग्रा स्नैच और 181 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया, लेकिन वह स्वर्ण पदक से सिर्फ एक किलोग्राम पीछे रह गए। मलेशिया के मुहम्मद एरी हिदायत ने 331 किलोग्राम के साथ स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय वेटलिफ्टरों का दमदार प्रदर्शन
भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम ने ग्लासगो में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। महिला 53 किग्रा वर्ग में ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने कॉमनवेल्थ गेम्स पदार्पण में 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता। इससे पहले मीराबाई चानू ने महिला 49 किग्रा वर्ग में स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल वजन के कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वहीं ऋषिकांत सिंह (पुरुष 60 किग्रा) और मुथुपांडी राजा (पुरुष 65 किग्रा) ने भी रजत पदक जीतकर भारत की झोली में सफलता जोड़ी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के वेटलिफ्टिंग पदक
खिलाड़ी स्पर्धा पदक
मीराबाई चानू महिला 49 किग्रा स्वर्ण
ऋषिकांत सिंह पुरुष 60 किग्रा रजत
मुथुपांडी राजा पुरुष 65 किग्रा रजत
ज्ञानेश्वरी यादव महिला 53 किग्रा रजत
बिंदियारानी देवी महिला 58 किग्रा कांस्य
वल्लुरी अजय बाबू पुरुष 79 किग्रा रजत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed