CWG 2026 Day 5 Highlights: भारत को एक और स्वर्ण पदक, कुल 10 मेडल के साथ तालिका में 8वां स्थान
{"_id":"6a6719a7c7f07779c8048d72","slug":"commonwealth-games-2026-day-5-live-sreeshankar-tejaswin-bindyarani-live-updates-all-results-medals-tally-2026-07-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"CWG 2026 Day 5 Highlights: भारत को एक और स्वर्ण पदक, कुल 10 मेडल के साथ तालिका में 8वां स्थान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Tue, 28 Jul 2026 02:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:00 AM IST
खास बातें
Glasgow Commonwealth Games Day 5 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का पांचवां दिन है। आज भारत के लिए दांव पर कई पदक हैं। लंबी कूद से लेकर भारोत्तोलन में भारतीय एथलीट्स पदक जीतने उतरे हैं।
विज्ञापन
बिंदियारानी देवी
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:25 AM, 28-Jul-2026
छठे दिन भारत पदक तालिका में कहां पहुंचा?
पांचवें दिन के अंत में राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पदक तालिका
- फोटो : CWG
02:55 AM, 28-Jul-2026
मेडल की रेस में हरियाणा का मुक्केबाज
उभरते हुए युवा खिलाड़ी अंकुश भी पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग की प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। हरियाणा के 20 वर्षीय मुक्केबाज अंकुश अपने पहले ही राष्ट्रमंडस खेलों में पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।- पूर्व विश्व युवा और जूनियर चैंपियन साक्षी भी 51 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बुधवार को अंतिम आठ में उनका मुकाबला उत्तरी आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स से होगा।
एक अन्य भारतीय मुक्केबाज सुमित ने पुरुषों के 70 किलोग्राम भारवर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में उत्तरी आयरलैंड के प्रतिद्वंद्वी जॉन मैककोनेल का मजबूती से मुकाबला किया। आक्रामक तरीके से पहले दौर की शुरुआत में 3-2 की बढ़त बनाने वाले सुमित के खिलाफ मैककोनेल ने अगले राउंड में जोरदार वापसी की। उन्हें काउंटबैक नियम के जरिए 1-4 के विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
02:40 AM, 28-Jul-2026
अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा?
- पैरा तैराक स्वातिक पाटिल ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी9 स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया।
- मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भारतीय तिकड़ी सचिन सिवाच, अंकुश और साक्षी चौधरी अपने-अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन ने संयमित प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ सचिन चैंपियनशिप पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी से होगा।
02:25 AM, 28-Jul-2026
शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में महिलाओं को पदक
शर्मिला धनकर ने महिलाओं के शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में 9.81 मीटर गोला फेंका। ये उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत शर्मिला धनखड़ ने पैरा शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की। गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में एफ57 वर्गीकरण उन एथलीट्स के लिए है जिनके निचले अंगों में विकार होता है। ऐसे खिलाड़ियों में अंगों की कमी या मांसपेशियों की शक्ति में कमी होती है।- इसी स्पर्धा में भारत की तरफ से विरोध दर्ज कराए जाने के बाद एक अन्य भारतीय एथलीट शिल्पा शायला को भी महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
02:10 AM, 28-Jul-2026
भारत की झोली में दो और पदक, एथलीट्स ने जीते रजत पदक
- ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन (भारतीय समयानुसार 27-28 जुलाई) भारतीय भारोत्तोलक वल्लूरी अजय बाबू ने पुरुषों के 79 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।
- सर्वेश कुशारे राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 2.25 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता, जबकि जमैका के रोमेन बेकफोर्ड ने स्वर्ण पदक हासिल किया। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक सर्वेश ने इस स्पर्धा का रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया।
01:57 AM, 28-Jul-2026
ऊंची कूद में भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें
आदर्श राम ज्योति शंकर ने ऊंची कूद स्पर्धा के दौरान अपने पहले ही प्रयास में आसानी से 2.15 मीटर की ऊंचाई पार कर ली। आदर्श आज जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। ग्लासगो की भीड़ में मौजूद समर्थक भी उनके पक्ष में चीयर कर रहे हैं। तेजस्विन शंकर, ने भले ही आज के इस इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया, बीच में मौजूद हैं। वे आदर्श और सर्वेश का हौसला बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:53 AM, 28-Jul-2026
गोल्ड मेडल की रेस में तेलंगाना के भारोत्तोलक अजय बाबू
वेटलिफ्टिंग में पुरुषों के 79 किलो भारवर्ग फाइनल में भारत के वल्लुरी अजय बाबू ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्पर्धा की शुरुआत की। वल्लुरी अजय बाबू ने शानदार शुरुआत करते हुए अपनी पहली कोशिश में स्नैच में 145kg वजन उठाया और यह एक गेम्स रिकॉर्ड है। यह है और अजय बाबू गोल्ड जीतने की स्थिति में हैं।01:40 AM, 28-Jul-2026
तैराकी की स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, भारत किस स्थान पर?
तैराकी की स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा दिखा। भारत के आर्यन नेहरा 8 लोगों के फाइनल में 7वें स्थान पर रहे। 22 वर्षीय आर्यन नेहरा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। 8:07.26 सेकंड समय के साथ पुरुषों की 800 मीटर फ्री-स्टाइल में सातवें नंबर पर रहे आर्यन ऑस्ट्रेलिया के सैम शॉर्ट से 27.45 सेकंड धीमे रहे। सबसे तेज सैम शॉर्ट ने इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीता। ऑस्ट्रेलिया के ही दो अन्य खिलाड़ी- बेंजामिन डोडेमैन्स और मैथ्यू गैलिया ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते।01:30 AM, 28-Jul-2026
पुरुषों के हाई जंप फाइनल में रोमांचक मुकाबला
ऊंची कूद स्पर्धा में भारत के खिलाड़ी सर्वेश ने पहली कोशिश में 2.10 मीटर पार किया। एक अन्य भारतीय सर्वेश कुशारे के साथ वे संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हुए हैं। सर्वेश अपने साथी भारतीय- आदर्श शंकर के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। सर्वेश कूद के दौरान थोड़े लड़खड़ाते दिखे, लेकिन लैंडिंग एरिया के पास पहुंचते समय लड़खड़ाने के बावजूद उन्होंने अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करते हुए 2.10 मीटर पार कर अच्छी जंप लगाई।01:20 AM, 28-Jul-2026