Zinedine Zidane: 2006 विश्वकप फाइनल में रेड कार्ड लेकर फ्रांस की उम्मीदें तोड़ने वाले जिदान बने टीम के नए कोच
फ्रांस फुटबॉल महासंघ ने जीनेदिन जिदान को राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। 2006 विश्व कप फाइनल में रेड कार्ड के कारण सुर्खियों में रहे जिदान अब दिदिएर डेशॉ की जगह लेंगे। रियल मैड्रिड के साथ ऐतिहासिक सफलता हासिल करने वाले जिदान के सामने अब फ्रांस को फिर से विश्व फुटबॉल की शीर्ष टीम बनाने की चुनौती होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांस फुटबॉल महासंघ (FFF) ने दिग्गज फुटबॉलर जिनेदिन जिदान को राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। लंबे समय से इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे जिदान अब दिदिएर डेशॉ की जगह लेंगे। 2026 फीफा विश्व कप में फ्रांस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद डेशॉ का 14 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया था।
जिदान के लिए यह 2021 में रियल मैड्रिड छोड़ने के बाद कोचिंग में वापसी है। खिलाड़ी के रूप में 1998 में फ्रांस को पहला विश्व कप जिताने वाले जिदान अब बतौर कोच टीम को दोबारा विश्व फुटबॉल के शिखर पर पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने फ्रांस टीम के साथ चार साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यानी उनकी जिम्मेदारी 2030 तक की है।
2006 विश्व कप फाइनल का वह दर्दनाक पल
जिदान का नाम 2006 फीफा विश्व कप फाइनल की उस घटना से भी जुड़ा है, जिसे फुटबॉल इतिहास के सबसे चर्चित पलों में गिना जाता है। इटली के खिलाफ फाइनल में उन्होंने मार्को मातेरात्सी को हेडबट मार दिया था, जिसके बाद उन्हें रेड कार्ड दिखाया गया। फ्रांस अतिरिक्त समय में अपने सबसे बड़े खिलाड़ी के बिना रह गया और आखिरकार पेनल्टी शूटआउट में हार गया। वह मुकाबला जिदान के शानदार खिलाड़ी करियर का आखिरी मैच भी साबित हुआ।
रियल मैड्रिड के साथ बनाया सुनहरा इतिहास
हालांकि बतौर कोच जिदान का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 2016 से 2021 के बीच रियल मैड्रिड के साथ दो कार्यकाल में उन्होंने क्लब को यूरोप की सबसे सफल टीम बना दिया। वह आधुनिक दौर में लगातार तीन यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब जीतने वाले पहले कोच बने।
La présentation du nouveau sélectionneur de l'Equipe de France en direct. https://t.co/sB88zHliKt
— Equipe de France ⭐⭐ (@equipedefrance) July 28, 2026
रियल मैड्रिड के साथ प्रमुख उपलब्धियां
- तीन बार यूईएफए चैंपियंस लीग विजेता (2016, 2017, 2018)
- दो बार ला लिगा चैंपियन
- दो बार फीफा क्लब विश्व कप विजेता
- दो बार यूईएफए सुपर कप विजेता
- दो बार स्पैनिश सुपर कप विजेता
- 2026 विश्व कप में फ्रांस सेमीफाइनल में स्पेन से हार गया था। इसके बाद तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने उसे 6-4 से हराकर चौथे स्थान पर धकेल दिया। इसी के साथ डेशॉम्प के सफल कार्यकाल का अंत हो गया।
- अब फ्रांस की नई पीढ़ी को सफल बनाने की जिम्मेदारी जिदान के कंधों पर होगी। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाएं भी मौजूद हैं और उनसे यूरो 2028 के लिए मजबूत टीम तैयार करने की उम्मीद होगी।
जिदान अपने कार्यकाल की शुरुआत इस साल होने वाले यूईएफए नेशंस लीग से करेंगे। फ्रांस को तुर्किये, बेल्जियम और इटली के साथ ग्रुप में रखा गया है। उनकी पहली परीक्षा 25 सितंबर को तुर्किये के खिलाफ होगी। इसके बाद उनका सबसे बड़ा लक्ष्य फ्रांस को यूरो 2028 के लिए तैयार करना और एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में शीर्ष पर पहुंचाना होगा।