फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Durand Cup: Jamshedpur FC defeated Sri Lanka Defenders FC Raynier Fernandes scored a hat-trick match result

Durand Cup: जमशेदपुर एफसी ने श्रीलंका डिफेंसर्स एफसी को एकतरफा अंदाज में हराया, रेयनियर फर्नांडिस की हैट्रिक

Sun, 26 Jul 2026 09:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी एन. अर्जुन, रांची
एन. अर्जुन, रांची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 26 Jul 2026 09:56 PM IST
सार

जमशेदपुर एफसी ने डूरंड कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। जमशेदपुर ने श्रीलंका के सशस्त्र बलों की टीम डिफेंडर्स एफसी को एकतरफा अंदाज में हराया।

विज्ञापन
Durand Cup: Jamshedpur FC defeated Sri Lanka Defenders FC Raynier Fernandes scored a hat-trick match result
डूरंड कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमशेदपुर एफसी ने 135वें डूरंड कप के ग्रुप सी अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए श्रीलंका के सशस्त्र बलों की टीम डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी। रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जमशेदपुर की ओर से रेयनियर फर्नांडिस ने पदार्पण मैच में हैट्रिक लगाई। अमन सीके और देवेंद्र धाकु मुरगांवकर ने भी एक-एक गोल किया।
विज्ञापन


जमशेदपुर एफसी ने शुरुआत से बनाया दबाव
जमशेदपुर ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और चौथे मिनट में रेयनियर ने शानदार हेडर से टीम को बढ़त दिला दी। दो मिनट बाद उन्होंने पेनाल्टी क्षेत्र के बाहर से जोरदार शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया। 23वें मिनट में अमन सीके ने लंबी गेंद पर डिफेंडर्स एफसी के रक्षकों को छकाते हुए आगे बढ़कर गोलकीपर टीएस प्रियाशन के ऊपर से गेंद को गोल में पहुंचा दिया। 39वें मिनट में अमन के क्रॉस पर देवेंद्र का प्रयास उनके ही सीने से लगकर गोल में चला गया और जमशेदपुर ने मध्यांतर तक 4-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में डिफेंडर्स एफसी ने बेहतर रक्षात्मक खेल दिखाया और जमशेदपुर के हमलों को रोकने की कोशिश की। गोलकीपर प्रियाशन ने भी कई अच्छे बचाव किए। हालांकि, 82वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी लॉमसंगजुआला के शॉट को रोकने के बाद गेंद रेयनियर के पास पहुंची, जिसे उन्होंने गोल में डालकर अपनी हैट्रिक पूरी की। इस जीत के साथ जमशेदपुर एफसी ने ग्रुप सी में अपने अभियान का शानदार आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed