{"_id":"6a63834b0655cbf7e508695b","slug":"durand-cup-mohun-bagan-and-east-bengal-to-clash-in-the-opening-match-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Durand Cup: डूरंड कप के पहले ही मुकाबले में भिड़ेंगे मोहन बागान और ईस्ट बंगाल, शनिवार को होगा आगाज","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Durand Cup: डूरंड कप के पहले ही मुकाबले में भिड़ेंगे मोहन बागान और ईस्ट बंगाल, शनिवार को होगा आगाज
Fri, 24 Jul 2026 08:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 24 Jul 2026 08:53 PM IST
सार
डूरंड कप 2026 सत्र की शनिवार से शुरुआत होने जा रही है। पहले मैच में मोहन बागान का सामना ईस्ट बंगाल से होगा। यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मोहन बागान के कोच पैनागियोटिस डिल्म्पेरिस के साथ देजान द्राजिच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के फुटबॉल प्रेमियों के लिए शनिवार का दिन खास होने जा रहा है। 135वें डूरंड कप का आगाज ऐतिहासिक कोलकाता डर्बी से होगा। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान सुपर जायंट और ईस्ट बंगाल एफसी आमने-सामने होंगे। मुकाबला विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा
मोहन बागान 17 डूरंड कप खिताब के साथ टूर्नामेंट का सबसे सफल क्लब है, जबकि ईस्ट बंगाल 16 बार यह ट्रॉफी जीत चुका है। दोनों टीमों के बीच डूरंड कप में 20 से अधिक मुकाबले हो चुके हैं और कई बार फाइनल में भी आमना-सामना हुआ है। 2023 के फाइनल में मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर 23 साल बाद डूरंड कप का खिताब जीता था। पिछले साल क्वार्टर फाइनल में ईस्ट बंगाल ने मोहन बागान को हराकर हिसाब बराबर किया था।
इस बार दोनों टीमों की कमान नए कोचों के हाथ में है। मोहन बागान के मुख्य कोच पैनागियोटिस डिल्म्पेरिस पहली बार इस ऐतिहासिक डर्बी में टीम का नेतृत्व करेंगे। पंजाब एफसी के साथ दो सत्र बिताने के बाद मोहन बागान से जुड़े ग्रीक कोच के सामने शुरुआत में ही बड़ी चुनौती होगी। वहीं, ईस्ट बंगाल ने अनुभवी स्पेनिश कोच एंटोनियो लोपेज हाबास को जिम्मेदारी सौंपी है। हाबास इससे पहले मोहन बागान को 2023-24 में आईएसएल लीग शील्ड दिला चुके हैं। मोहन बागान के नए खिलाड़ी देजान द्राजिच और मिगुएल फिगुएरा पर भी निगाहें रहेंगी।

24 टीमें ले रही हैं हिस्सा
वहीं, ईस्ट बंगाल के मिडफील्डर जेक्सन सिंह की मौजूदगी टीम को मजबूती देगी। दोनों टीमें जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेंगी। 135वें डूरंड कप में इस बार 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 43 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के सभी मैचों का सीधा प्रसारण सोनी टेन 5 पर और लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव पर होगी। कोलकाता से शुरू होने वाला यह मुकाबला सिर्फ टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच नहीं, बल्कि भारतीय फुटबॉल की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विता का एक और अध्याय भी होगा।