फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian Army FT beat Samaleswari Sporting Club in Durand Cup match highlights and result

Durand Cup: भारतीय सेना की डूरंड कप में जीत से शुरुआत, समलेश्वरी एससी को हराया, जानें किसने दागा निर्णायक गोल

Sun, 26 Jul 2026 11:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 26 Jul 2026 11:36 PM IST
सार

भारतीय सेना फुटबॉल टीम ने डूरंड कप 2026 में जीत से शुरुआत की है। भारतीय सेना की टीम ने समलेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से हराया। इस मैच का एकमात्र गोल पी. क्रिस्टोफर कामेई ने 47वें मिनट में किया।

विज्ञापन
Indian Army FT beat Samaleswari Sporting Club in Durand Cup match highlights and result
डूरंड कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

135वें डूरंड कप के दूसरे मैच में भारतीय सेना फुटबॉल टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। ग्रुप बी के मुकाबले में भारतीय सेना ने पदार्पण कर रही समलेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से हराया। किशोर भारती क्रीड़ांगन में रविवार को खेले गए मुकाबले में पी. क्रिस्टोफर कामेई ने 47वें मिनट में शानदार फ्री-किक से निर्णायक गोल किया।
विज्ञापन

भारतीय सेना ने बनाए रखा दबदबा
भारतीय सेना ने पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और कई मौके बनाए, लेकिन समलेश्वरी के गोलकीपर आर्यन अंजनया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बेहतरीन बचाव किए। भारतीय सेना के खिलाड़ियों को गोलपोस्ट का भी साथ नहीं मिला। टीम के 19 प्रयासों में आठ निशाने पर रहे, लेकिन उसे सिर्फ एक गोल से संतोष करना पड़ा। भारतीय सेना ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। शुरुआती 10 मिनट में सैखोम बोरिश सिंह के प्रयास के बाद अब अभिषेक पवार के शॉट को आर्यन ने बचाया। पहले हाफ में सेना का दबदबा कायम रहा, लेकिन समलेश्वरी की मजबूत रक्षापंक्ति के कारण कोई गोल नहीं हो सका। दोनों टीमें मध्यांतर तक 0-0 से बराबर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे हाफ में मिली सफलता
दूसरे हाफ की शुरुआत में ही भारतीय सेना को सफलता मिली। स्थानापन्न खिलाड़ी अभि एस. बीजू ने दाएं छोर से शानदार दौड़ लगाई और उन्हें पेनाल्टी क्षेत्र के बाहर फाउल किया गया। कामेई ने फ्री-किक पर गेंद को रक्षापंक्ति के ऊपर से घुमाते हुए गोल में पहुंचा दिया। इसके बाद भारतीय सेना ने बढ़त बढ़ाने के कई प्रयास किए। कामेई का लंबी दूरी का शॉट क्रॉसबार से टकराया, जबकि लिटन शिल के हेडर और अभिषेक पवार के शॉट पर भी गोलपोस्ट बाधा बना। समलेश्वरी को अंतिम मिनटों में बराबरी का मौका मिला, लेकिन अमन गायकवाड़ का हेडर गोल के ऊपर से निकल गया। अंततः भारतीय सेना ने 1-0 की जीत के साथ तीन अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed