फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2026 Day 6: India's Full Schedule, Medal Events and Key Fixtures on July 28

CWG 2026 Day 6 Schedule: क्या बॉक्सिंग-वेटलिफ्टिंग में बढ़ेगा भारत का पदक खाता? आज इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर

Tue, 28 Jul 2026 08:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Jul 2026 08:50 AM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन भारत के लिए बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, तैराकी और लॉन बॉल्स में मुकाबले होंगे। पांच भारतीय मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे, जहां जीत उन्हें पदक पक्का करा देगी। वहीं वेटलिफ्टिंग में नीरुपमा देवी और हरजिंदर कौर से पदक की उम्मीद रहेगी, जबकि एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह और पूजा सिंह भी मेडल के दावेदार होंगे।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026 Day 6: India's Full Schedule, Medal Events and Key Fixtures on July 28
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 - फोटो : IANS

विस्तार

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन (28 जुलाई) भारत के लिए मुकाबलों से भरा दिन रहने वाला है। भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, तैराकी और लॉन बॉल्स में चुनौती पेश करेंगे। सबसे अधिक उम्मीद बॉक्सिंग और वेटलिफ्टिंग से रहेगी, जहां भारत के खाते में कई पदक जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

बॉक्सिंग में पांच खिलाड़ियों के पास पदक पक्का करने का मौका
भारतीय बॉक्सिंग दल के लिए मंगलवार बेहद अहम रहेगा। महिला वर्ग में प्रीति पवार, प्रिया घंघास और परवीन हुड्डा अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलेंगी। वहीं पुरुष वर्ग में जादूमणि सिंह और कपिल पोखरिया भी रिंग में उतरेंगे। इन सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करते ही संबंधित खिलाड़ी कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग में दो और पदकों की उम्मीद
भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और छठे दिन भी पदकों की उम्मीद बनी हुई है। महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग में नीरुपमा देवी सेराम और 69 किग्रा वर्ग में हरजिंदर कौर फाइनल में उतरेंगी। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भारत की नजरें टिकी होंगी।

विज्ञापन

एथलेटिक्स में गुलवीर और पूजा पर रहेंगी निगाहें
एथलेटिक्स में पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल दौड़ में गुलवीर सिंह भारत के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं महिला हाई जंप फाइनल में पूजा सिंह भी पदक जीतने की कोशिश करेंगी। इसके अलावा विशाल टीके और राजेश रमेश पुरुष 400 मीटर हीट्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

तैराकी और लॉन बॉल्स में भी भारतीय चुनौती
तैराकी में साजन प्रकाश 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स में उतरेंगे और क्वालिफाई करने पर सेमीफाइनल भी खेलेंगे। श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में भाग लेंगे। पैरा स्विमिंग में कार्तिक बुडिगिना और अली इमाम 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 वर्ग में हिस्सा लेंगे। लॉन बॉल्स में पुरुष युगल और महिला सिंगल्स में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।

भारत का 28 जुलाई का कार्यक्रम (भारतीय समय)

समय प्रतियोगिता भारतीय खिलाड़ी मेडल इवेंट
3:26 PM तैराकी - पुरुष 50मी बटरफ्लाई हीट्स साजन प्रकाश -
4:30 PM एथलेटिक्स - पुरुष 400मी हीट्स विशाल टीके, राजेश रमेश -
4:41 PM तैराकी - पुरुष 100मी बैकस्ट्रोक हीट्स श्रीहरि नटराज -
4:57 PM पैरा तैराकी - पुरुष 50मी फ्रीस्टाइल S13 हीट्स कार्तिक बुडिगिना, अली इमाम -
6:30 PM वेटलिफ्टिंग - महिला 63 किग्रा फाइनल नीरुपमा देवी सेराम मेडल इवेंट
10:20 PM लॉन बॉल्स - पुरुष युगल दिनेश कुमार, नवनीत सिंह -
10:30 PM बॉक्सिंग - महिला 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल प्रीति पवार जीत पर पदक पक्का
11:00 PM बॉक्सिंग - महिला 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल प्रिया घंघास जीत पर पदक पक्का
11:00 PM वेटलिफ्टिंग - महिला 69 किग्रा फाइनल हरजिंदर कौर मेडल इवेंट
11:30 PM बॉक्सिंग - महिला 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल परवीन हुड्डा जीत पर पदक पक्का
11:35 PM एथलेटिक्स - महिला हाई जंप फाइनल पूजा सिंह मेडल इवेंट
11:37 PM पैरा तैराकी - पुरुष 50मी फ्रीस्टाइल S13 फाइनल* कार्तिक बुडिगिना, अली इमाम मेडल इवेंट
12:15 AM बॉक्सिंग - पुरुष 55 किग्रा क्वार्टर फाइनल जादूमणि सिंह जीत पर पदक पक्का
12:50 AM तैराकी - पुरुष 50मी बटरफ्लाई सेमीफाइनल* साजन प्रकाश क्वालिफाई करने पर
12:55 AM एथलेटिक्स - पुरुष 10,000मी फाइनल गुलवीर सिंह मेडल इवेंट
1:10 AM लॉन बॉल्स - महिला सिंगल्स नयनमोनी सैकिया -
1:30 AM बॉक्सिंग - पुरुष 90 किग्रा क्वार्टर फाइनल कपिल पोखरिया जीत पर पदक पक्का
1:33 AM तैराकी - पुरुष 100मी बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल* श्रीहरि नटराज क्वालिफाई करने पर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पांचवें दिन भारत के प्रदर्शन की बड़ी बातें 
 
  • शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट F57 (पैरा एथलेटिक्स) में 9.81 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत की पहली स्वर्ण पदक विजेता बनीं।
  • शिल्पा के. शायला को महिला शॉट पुट F57 में नाइजीरिया की खिलाड़ी के अयोग्य घोषित होने के बाद कांस्य पदक मिला। इस तरह भारत ने इस स्पर्धा में डबल पोडियम फिनिश हासिल की।
  • सर्वेश कुशारे ने पुरुष हाई जंप में 2.25 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष हाई जंप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।
  • ज्ञानेश्वरी यादव ने महिला 53 किग्रा वेटलिफ्टिंग में 199 किग्रा (88+111) वजन उठाकर रजत पदक जीता। यह उनका कॉमनवेल्थ गेम्स डेब्यू था।
  • बिंदियारानी देवी ने महिला 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग में 199 किग्रा (87+112) के कुल वजन के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। यह उनका लगातार दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स पदक रहा।
  • वल्लुरी अजय बाबू ने पुरुष 79 किग्रा वेटलिफ्टिंग में 330 किग्रा (149+181) वजन उठाकर रजत पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 149 किग्रा का कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया, लेकिन कुल वजन में सिर्फ 1 किग्रा से स्वर्ण चूक गए।

अन्य प्रमुख प्रदर्शन
 
  • मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप) – 8.01 मीटर के साथ फाइनल में पहुंचे।
  • लोकेश सत्यानाथन (लॉन्ग जंप) – 7.77 मीटर के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई।
  • तेजस शिर्से – 110 मीटर हर्डल्स के फाइनल में पहुंचे, लेकिन फाइनल में आठवें स्थान पर रहे।
  • गुरिंदरवीर सिंह – 100 मीटर हीट्स से बाहर।
  • साजन प्रकाश – 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल में पहुंचे, फाइनल में आठवें स्थान पर रहे।
  • आर्यन नेहरा – 800 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में सातवें स्थान पर रहे।
  • स्वातिक पाटिल (पैरा तैराकी) – 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 फाइनल में पांचवें स्थान पर रहे।
  • सचिन सिवाच, अंकुश और साक्षी चौधरी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
  • सुमित कुंडू राउंड ऑफ 16 में हारकर बाहर हुए।
  • प्रतिष्ठा सामंता – आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स वॉल्ट फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं।
  • पुतुल सोनोवाल – लॉन बॉल्स के मुकाबले में हार गए।
 

पांचवें दिन के बाद भारत की कुल पदक तालिका

 
  • स्वर्ण: 2
  • रजत: 5
  • कांस्य: 3
  • कुल पदक: 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed