फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2026: Updated List of India Medal Winners and Medal Tally, Know All Medalists

CWG 2026: 10 पदक के साथ भारत तालिका में किस स्थान पर? शीर्ष पर मौजूद देश से हमारे 49 मेडल्स कम; ये हैं पदकवीर

Tue, 28 Jul 2026 10:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Jul 2026 10:28 AM IST
सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अब तक 10 पदक जीत लिए हैं। पांचवें दिन छह पदक जीतकर भारतीय दल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पैरा एथलेटिक्स में शर्मिला धनखड़ ने ऐतिहासिक स्वर्ण जीता, जबकि मीराबाई चानू दूसरे स्वर्ण पदक विजेता रहीं। वेटलिफ्टिंग ने भारत को सबसे ज्यादा छह पदक दिलाए हैं।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2026: Updated List of India Medal Winners and Medal Tally, Know All Medalists
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के पदक - फोटो : IANS/Twitter

विस्तार

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल का अभियान लगातार मजबूत होता जा रहा है। पांचवें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में छह पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। भारत के खाते में फिलहाल दो स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक हैं।

विज्ञापन

शर्मिला धनखड़ ने जीता स्वर्ण
दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि पैरा एथलेटिक्स में शर्मिला धनखड़ ने दिलाई। उन्होंने महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत की पहली स्वर्ण पदक विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिला 48 किग्रा वर्ग में लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स का स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने कुल 190 किलोग्राम (85 किग्रा स्नैच + 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग से मिले सबसे ज्यादा पदक
ग्लासगो खेलों में अब तक भारत का सबसे सफल खेल वेटलिफ्टिंग रहा है। इस खेल में भारत ने छह पदक जीते हैं। मीराबाई चानू ने स्वर्ण, ऋषिकांत सिंह, मुथुपांडी राजा, ज्ञानेश्वरी यादव और वल्लुरी अजय बाबू ने रजत, जबकि बिंदियारानी देवी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन

एथलेटिक्स और पैरा स्पर्धाओं में भी इतिहास
पुरुष हाई जंप में सर्वेश कुशारे ने रजत पदक जीतकर इतिहास रचा। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। वहीं पैरा एथलेटिक्स में शिल्पा के. शायला को महिला शॉट पुट F57 में नाइजीरियाई खिलाड़ी के अयोग्य घोषित होने के बाद कांस्य पदक मिला। पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने पुरुष हैवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर ग्लासगो खेलों में भारत का पहला पदक दिलाया था।

स्वर्ण पदक (2)

  1. मीराबाई चानू, वेटलिफ्टिंग (महिला 48 किग्रा): कुल 190 किग्रा (85 किग्रा स्नैच + 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स का स्वर्ण पदक जीता।
  2. शर्मिला धनखड़, पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57): 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता।

रजत पदक (5)
  1. ऋषिकांत सिंह, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 60 किग्रा): 121 किग्रा स्नैच के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाया और रजत पदक जीता।
  2. मुथुपांडी राजा, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 65 किग्रा): कुल 286 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।
  3. ज्ञानेश्वरी यादव, वेटलिफ्टिंग (महिला 53 किग्रा): कुल 199 किग्रा वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स पदार्पण में रजत पदक जीता।
  4. वल्लुरी अजय बाबू, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 79 किग्रा): कुल 330 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता। स्नैच में 149 किग्रा का कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया।
  5. सर्वेश कुशारे, एथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप): 2.25 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता और इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।



कांस्य पदक (3)
  1. झंडू कुमार, पैरा पावरलिफ्टिंग (पुरुष हैवीवेट): 190 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ भारत का पहला पदक दिलाया।
  2. बिंदियारानी देवी, वेटलिफ्टिंग (महिला 58 किग्रा): कुल 199 किग्रा (87 किग्रा स्नैच + 112 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।
  3. शिल्पा के. शायला, पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57): भारतीय दल की अपील स्वीकार होने के बाद नाइजीरिया की खिलाड़ी के अयोग्य घोषित होने पर कांस्य पदक मिला।

भारत के सभी पदक विजेता

पदक खिलाड़ी स्पर्धा
स्वर्ण मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग (महिला 48 किग्रा)
स्वर्ण शर्मिला धनखड़ पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)
रजत ऋषिकांत सिंह वेटलिफ्टिंग (पुरुष 60 किग्रा)
रजत मुथुपांडी राजा वेटलिफ्टिंग (पुरुष 65 किग्रा)
रजत ज्ञानेश्वरी यादव वेटलिफ्टिंग (महिला 53 किग्रा)
रजत वल्लुरी अजय बाबू वेटलिफ्टिंग (पुरुष 79 किग्रा)
रजत सर्वेश कुशारे एथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप)
कांस्य झंडू कुमार पैरा पावरलिफ्टिंग (पुरुष हैवीवेट)
कांस्य बिंद्यारानी देवी वेटलिफ्टिंग (महिला 58 किग्रा)
कांस्य शिल्पा के. शायला पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)

ओवरऑल पदक तालिका
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 ऑस्ट्रेलिया 26 13 20 59
2 इंग्लैंड 8 13 11 32
3 कनाडा 7 8 6 21
4 नाइजीरिया 6 4 0 10
5 स्कॉटलैंड 5 4 2 11
6 दक्षिण अफ्रीका 3 3 5 11
8 भारत 2 5 3 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed