फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya-pradesh-farmers-protest-bhopal-police-barricading-obaidullaganj

MP Farmers Protest: मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसान आंदोलन, भोपाल पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका मार्च

Tue, 28 Jul 2026 01:07 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औबेदुल्लागंज/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औबेदुल्लागंज/भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 01:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मूंग की पूरी उपज समर्थन मूल्य पर खरीद सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा की पदयात्रा औबेदुल्लागंज पहुंच गई है। किसानों के भोपाल कूच को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी है और कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
madhya-pradesh-farmers-protest-bhopal-police-barricading-obaidullaganj
औबेदुल्लागंज में एकत्रित किसानों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में किसान सड़क पर उतर आए हैं। मूंग की पूरी उपज समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुई संयुक्त किसान मोर्चा की पदयात्रा अब प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीब पहुंच गई है। पदयात्रा औबेदुल्लागंज पहुंच चुकी है, जहां बड़ी संख्या में किसान जुट रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए टोल नाके और 11 मील के पास बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं, पीछे की ओर भी बैरिकेडिंग लगाकर किसानों की आवाजाही सीमित कर दी गई है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा कड़ी

किसानों के प्रस्तावित घेराव को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किलोल पार्क, स्मार्ट सिटी पार्क और पॉलिटेक्निक चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: आज किसानों का भोपाल कूच व CM हाउस के घेराव की तैयारी, मूंग की 100% खरीदी पर अड़े; अब आगे क्या?

किसानों के भोपाल की ओर बढ़ने के कारण औबेदुल्लागंज से भोपाल जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित है। वहीं, जबलपुर की ओर से आने-जाने वाला सुल्तानपुर मार्ग भी यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed