फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Shocker: Family Performs Symbolic Last Rites of 'Alive' Daughter Over Inter-Caste Love Marriage

Ujjain: प्रेम विवाह पर परिवार का विरोध, बेटी की तस्वीर जलाकर सभी रिश्ते किए खत्म; जानें क्या है गोरनी रस्म?

Tue, 28 Jul 2026 12:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 12:34 PM IST
सार

उज्जैन जिले के खाचरौद में अलग समाज के युवक से प्रेम विवाह करने पर नाराज एक परिवार ने अपनी जीवित 18 वर्षीय बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार ने बेटी की तस्वीर को अग्नि दी, 'गोरनी' की रस्म निभाई और उससे सभी सामाजिक व पारिवारिक संबंध समाप्त करने की घोषणा की।

विज्ञापन
Ujjain Shocker: Family Performs Symbolic Last Rites of 'Alive' Daughter Over Inter-Caste Love Marriage
ऐसे निभाई गई गोरनी की रस्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के खाचरौद में एक परिवार ने ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। अलग समाज के युवक से प्रेम विवाह करने पर नाराज परिजनों ने अपनी 18 वर्षीय जीवित बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बेटी की तस्वीर जलाई, 'गोरनी' की रस्म निभाई और घोषणा कर दी कि आज से वह उनके लिए मृत समान है।

विज्ञापन

घटना खाचरौद शहर की है, जहां प्रजापति समाज के लोगों की मौजूदगी में यह पूरा कार्यक्रम किया गया। परिवार के अनुसार, उनकी बेटी पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है और उसकी उम्र करीब 18 वर्ष 2 माह है। आरोप है कि उसने अपनी पसंद से दूसरे समाज के युवक से प्रेम विवाह कर लिया।

विज्ञापन


युवती ने माता-पिता और दोनों भाइयों को पहचानने मनाकर दिया
परिजनों का कहना है कि उन्होंने बेटी को कई बार समझाने का प्रयास किया। मामला पुलिस थाने तक भी पहुंचा, जहां परिवार ने उसे घर लौटने के लिए कहा, लेकिन युवती अपने निर्णय पर अडिग रही। परिजनों का आरोप है कि थाने में युवती ने माता-पिता और दोनों भाइयों तक को पहचानने से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर परिवार ने यह कठोर निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार
बेटी की तस्वीर को अग्नि देकर प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया। समाज की पारंपरिक 'गोरनी' रस्म निभाकर परिवार ने उससे सभी रिश्ते समाप्त करने की घोषणा की। इस रस्म के बाद त्याग किए गए परिवार के सदस्य से परिवार के अन्य सदस्यों का कोई रिश्ता या जुड़ाव नहीं रह जाता है। 

बेदखल करने की घोषणा
पिता और दोनों भाइयों ने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया कि आज से बेटी के साथ उनके सभी पारिवारिक और सामाजिक संबंध समाप्त हैं। इस दौरान पिता और दोनों भाई भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बेटी का बड़े स्नेह और संघर्ष के साथ पालन-पोषण किया था, लेकिन अब उससे सभी रिश्ते खत्म कर रहे हैं।



ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: आज किसानों का भोपाल कूच व CM हाउस के घेराव की तैयारी, मूंग की 100% खरीदी पर अड़े; अब आगे क्या?

समाजजनों ने क्या कहा?
समाज के लोगों ने कहा कि यह कदम उन युवतियों के लिए संदेश है, जो यह सोचती हैं कि केवल वही अपने माता-पिता का त्याग कर सकती हैं। उनका कहना था कि माता-पिता भी ऐसी स्थिति में अपनी बेटी से संबंध समाप्त करने का निर्णय ले सकते हैं। परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि ऐसे मामलों में विवाह पंजीकरण से पहले माता-पिता को सूचना देने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें भी अपना पक्ष रखने का अवसर मिल सके।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed