{"_id":"6a6815257ca91e6f2b0d4864","slug":"ujjain-gets-its-largest-ac-auditorium-1250-seat-geeta-bhavan-ready-cm-to-inaugurate-on-july-29-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4550005-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन को मिली बड़ी सौगात: शहर का सबसे बड़ा AC ऑडिटोरियम तैयार, 1250 की क्षमता; 29 जुलाई को CM करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन को मिली बड़ी सौगात: शहर का सबसे बड़ा AC ऑडिटोरियम तैयार, 1250 की क्षमता; 29 जुलाई को CM करेंगे लोकार्पण
Tue, 28 Jul 2026 09:30 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:30 AM IST
सार
उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परिसर में लगभग ₹34.84 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक गीता भवन लोकार्पण के लिए तैयार है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
अत्याधुनिक गीता भवन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवास रोड स्थित सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परिसर में उज्जैन का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक गीता भवन लगभग बनकर तैयार है। शहर को धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक आयोजनों के लिए एक नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का केंद्र मिल गया है। बुधवार 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका लोकार्पण करेंगे और इसे आमजन को समर्पित करेंगे।
जानिए भवन की खासियत?
5.1 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 34.84 करोड़ रुपए की लागत से बना यह भवन पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित किया गया है। संगीत महाविद्यालय के पास बना यह ढाई मंजिला भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
ऑडिटोरियम की मुख्य बातें:
1. क्षमता: 1250 लोगों के बैठने की व्यवस्था वाला वातानुकूलित AC ऑडिटोरियम। ये शहर का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम होगा।
2. अन्य सुविधाएं: ग्रीन रूम, मल्टीपरपज हॉल, प्रशासनिक कक्ष, लिफ्ट, ई-लाइब्रेरी और 4 अतिरिक्त कक्ष।
3. उद्देश्य: इसे धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
4. निर्माण: मुख्यमंत्री ने 18 मार्च को इसका भूमिपूजन किया था। अभी अंतिम फिनिशिंग का काम चल रहा है। 100 से ज्यादा कारीगर दिन-रात काम में जुटे हैं। फिलहाल ऑडिटोरियम में कुर्सियां लगाने, मुख्य प्रवेश द्वार पर पत्थर लगाने, मंच निर्माण और फर्श का काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
गुरु पर्व पर होगा भव्य आयोजन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गीता भवन में राज्य स्तरीय महर्षि सांदीपन गुरु पर्व समारोह का आयोजन होगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और संस्कृति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और 50 से अधिक वरिष्ठ आचार्यों का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
कलेक्टर का निरीक्षण और निर्देश
शनिवार को कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने गीता भवन का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी से प्रगति रिपोर्ट ली। जिसके बाद कलेक्टर ने 4 बड़े निर्देश दिए...
समय सीमा - शेष सभी कार्य 29 जुलाई से पहले हर हाल में पूरे किए जाएं।
गुणवत्ता - मुख्य द्वार पर पत्थर, मंच निर्माण, ऑडिटोरियम में कुर्सियों की स्थापना और फिनिशिंग कार्य गुणवत्ता के साथ हों।
व्यवस्थाएं - बैठक व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम समय पर पूरे हों।
समन्वय - अतिथियों को पूर्व सूचना और कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें।
ये भी पढ़ें- Ujjain: भस्म आरती में बाबा श्री महाकाल का दिव्य श्रृंगार, मस्तक पर शिव, गणेश, चंद्रमा और नंदी का अद्भुत स्वरूप
यह होगा बदलाव
गीता भवन के शुरू होने से उज्जैन में बड़े सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए एक नया मंच तैयार हो जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार भविष्य में यहां राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार, संगीत कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन भी होंगे।