बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   During Bhasma Aarti, Baba Mahakal Appears with Entire Family  Devotees Witness Lord Shiva, Goddess Parvati and

Ujjain: भस्म आरती में बाबा श्री महाकाल का दिव्य श्रृंगार, मस्तक पर शिव, गणेश, चंद्रमा और नंदी का अद्भुत स्वरूप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 07:40 AM IST
During Bhasma Aarti, Baba Mahakal Appears with Entire Family  Devotees Witness Lord Shiva, Goddess Parvati and

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मंगलवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त देर रात से ही कतारों में लगकर अपने आराध्य भगवान महाकाल के दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। प्रातः 4 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार किया गया और भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। पूरे मंदिर परिसर में "जय श्री महाकाल" के जयघोष गूंजते रहे।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मंगलवार सुबह 4 बजे भगवान महाकाल की भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए और पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजमान सभी देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

इसके बाद भगवान महाकाल का जल, दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से अभिषेक किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर 'हरि ॐ' का जल अर्पित किया गया। इसके पश्चात पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया। कपूर आरती के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया गया।

इसके उपरांत महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ, मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच भव्य भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल के मस्तक पर भगवान शिव, चंद्रमा और श्रीगणेश की आकर्षक आकृतियों का दिव्य स्वरूप उकेरा गया था। हजारों श्रद्धालुओं ने इस अलौकिक श्रृंगार के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में "जय श्री महाकाल" के उद्घोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

मान्यता है कि भस्म अर्पित किए जाने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें- Ujjain: भांग, सूर्य, चंद्रमा और बेलपत्र से सजे बाबा श्री महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सरेबाजार दुकानदार की गर्दन पर दातर से वार, हथियार लहराते हुए भाग निकले हमलावर, हालत गंभीर

28 Jul 2026

VIDEO: अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरी बाइक; एक लापता, दूसरे को बचाया

27 Jul 2026

Video: मिंजर मेले में लगा पहाड़ी और बाॅलीवुड तरानों का तड़का, सुनील राणा और अनुज शर्मा ने नचाए दर्शक

27 Jul 2026

कानपुर: शातिर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

27 Jul 2026

Video: कलक्ट्रेट सभागार में हुई जनसुनवाई में उठे सड़क के मुद्दे

27 Jul 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में महिला खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस में दिखाया दम

27 Jul 2026

CG: राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, पिता हुए खुश

27 Jul 2026
विज्ञापन

मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बोले: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन पर रोक से खुशी

27 Jul 2026

जामिया के सीडीओई में दाखिला की दौड़ शुरू

27 Jul 2026

गुरुग्राम की सड़कों पर पशुओं का जमावड़ा, लोग परेशान

27 Jul 2026

फरीदाबाद की सड़कों पर जल्द रोशन होंगी स्ट्रीट लाइटें

27 Jul 2026

Undergraduate course: पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी

27 Jul 2026

कानपुर: योग प्रतियोगिता में पारंपरिक और रिदमिक प्रतिभा दिखाई

27 Jul 2026

कँवड यात्रा : हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर फेरूपुर से धनपुरा तक पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

27 Jul 2026

शुक्लागंज: बालू घाट व आनंद घाट के बीच गंगा नदी में उतराता दिखा युवती का शव

27 Jul 2026

लोधा की रॉयल सिटी में जमीन विवाद पर फायरिंग, एक आरोपी हिरासत में

27 Jul 2026

शुक्लागंज: चेतावनी बिंदु से 97 सेमी. दूर बह रहा उफनाई गंगा नदी का पानी

27 Jul 2026

मीरी-पीरी खालसा मार्च का मक्खू में जोरदार स्वागत, नशामुक्ति और गुरमत का दिया संदेश

कानपुर: चकेरी में पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी गौरव जैन के पैर में लगी गोली, फायरिंग के बाद गिरफ्तार

27 Jul 2026

Haridwar: श्यामपुर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई, नकली पनीर निर्माण इकाई पर छापा

27 Jul 2026

कानपुर: 31 जुलाई आयकर रिटर्न, टीडीएस और जीएसटी अपील की अंतिम तिथि, चूकने पर जुर्माना

27 Jul 2026

हरदुआगंज नहर में मिले अमित के शव की 85 दिन बाद शिनाख्त, प्रेमिका व प्रेमी गिरफ्तार

27 Jul 2026

कानपुर: 45वें राष्ट्रीय व्यापारी महासम्मेलन के लिए चलाएंगे जनसंपर्क अभियान

27 Jul 2026

जालंधर पुलिस ने बुजुर्ग महिला से झुमके लूटने वाले 2 स्नैचर पकड़े, वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद; एक का हाथ दूसरे का पैर टूटा

27 Jul 2026

हांसी : पेपर लीक और छात्र लाठीचार्ज के विरोध में नारनौंद में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

27 Jul 2026

सासनी में बिजली कटौती और बिल बढ़ोतरी पर किसानों का धरना समाप्त

27 Jul 2026

कानपुर: टाटमिल और झकरकट्टी में ड्रोन से परखा गया ट्रैफिक, अपर पुलिस आयुक्त ने दिए सुगम यातायात के निर्देश

27 Jul 2026

सफाई सेवक यूनियन ने हड़ताल खत्म होने को बताया कोरी अफवाह

Champawat: गोरलचौड़ खेल मैदान में उदीयमान खिलाड़ियों के लिए ट्रायल शुरू

27 Jul 2026

मनाली: माता हिडिंबा से राजा घेपन का देव मिलन देखने उमड़ा सैलाब

27 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed