Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Datia News
›
Jeetu Patwari makes another bold statement: "I know how to fold my hands, but I also know how to break hands."
{"_id":"6a674567a2b48b3c260c3ac6","slug":"jeetu-patwari-makes-another-bold-statement-i-know-how-to-fold-my-hands-but-i-also-know-how-to-break-hands-datia-news-c-1-1-noi1227-4546795-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Datia Bye Election: 'हाथ जोड़ना भी आता है, हाथ तोड़ना भी आता है', दतिया में जीतू पटवारी का फिर बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia Bye Election: 'हाथ जोड़ना भी आता है, हाथ तोड़ना भी आता है', दतिया में जीतू पटवारी का फिर बड़ा बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 07:25 PM IST
Link Copied
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर पुलिस-प्रशासन को लेकर तीखा बयान दिया है। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पटवारी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने पक्षपात किया या किसी तरह का दबाव बनाने की कोशिश की, तो कांग्रेस इसका कड़ा जवाब देगी।
रावरी गांव में अपने संबोधन में जीतू पटवारी ने कहा प्रशासन ने अगर उंगली भी दिखाई तो ये कांग्रेस पुरानी वाली नहीं बची है। ये नई दौर की कांग्रेस है। जयवर्धन की, हेमंत कटारे की और कार्यकर्ताओं की कांग्रेस है। हमें हाथ जोड़ना भी आता है और हाथ तोड़ना भी आता है। यहीं नहीं, पटवारी ने दतिया में पुलिस अधिकारियों के तबादलों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नौ टीआई बदले गए हैं। क्यों? क्या नरोत्तम मिश्रा जिन अधिकारियों को लेकर आए थे, उन पर भी अब भरोसा नहीं रहा?
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अब नए थाना प्रभारी चुनाव के दौरान सत्ता पक्ष के लिए काम करेंगे। पटवारी ने कहा अब नए टीआई अपनी गाड़ी में दारू भी पहुंचाएंगे और पैसे भी पहुंचाएंगे। हालांकि उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किया। जीतू पटवारी के इस बयान के बाद दतिया उपचुनाव का राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। कांग्रेस लगातार चुनाव में प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठा रही है, जबकि भाजपा कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बता रही है। चुनावी माहौल के बीच इस तरह के तीखे बयान आने से राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। अब इस बयान पर भाजपा और प्रशासन की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।