{"_id":"6a670deee24e00b22101e097","slug":"video-shankaracharya-speaks-government-claims-the-condition-of-cows-state-is-good-reality-is-somewhat-different-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी में बोले शंकराचार्य- सरकार प्रदेश में गायों की स्थिति बता रही अच्छी सच्चाई कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में बोले शंकराचार्य- सरकार प्रदेश में गायों की स्थिति बता रही अच्छी सच्चाई कुछ
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उत्तर प्रदेश सरकार के गो संरक्षण विज्ञापनों को भ्रामक बताया है। कहा कि प्रदेश में गो वंशों की स्थिति बहुत खराब है। जबकि प्रदेश सरकार विज्ञापन के जरिये इसे अच्छा बता रही है। ये जमीनी हकीकत से दूर है।
शंकराचार्य ने कहा कि प्रदेश में हर सनातनी ने गाय को गो माता की दर्जा दिया। रविवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में शंकराचार्य ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में गो-वंश की दशा चिंतनीय है। शंकराचार्य ने नंदनी कृषक समृद्धि योजना और नंद बाबा योजना को धरातल पर शून्य बताया।
कहा कि गोबर से हरित ऊर्जा और गो-उत्पाद आधारित उद्योगों के दावे केवल विज्ञापनों तक सीमित हैं। 12 लाख से ज्यादा गो-वंश के संरक्षित होने के आंकड़े को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में पिछले दिनों आंदोलन की रुपरेखा तय की गई।
403 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान शंकराचार्य ने गविष्ठि यात्रा के दौरान करीब 14 हजार किलोमीटर की दूरी तय की। शंकराचार्य ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन पर कहा कि आंदोलन की जरूरत तो थी लेकिन इस तरह के आंदोलन की नहीं। केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे पर कहा कि सरकार में कुछ तो दबाव और डर पैदा होगा। भाजपा में मनमानी पर रोक लगेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने आगे आकर छात्रों का समर्थन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।