फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2026 Schools to remain closed from July 30 to 11 August In Haridwar Order Issued

Kanwar Yatra: हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती

Mon, 27 Jul 2026 07:32 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 27 Jul 2026 07:32 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2026: हरिद्वार में कांवड़ मेले के लिए सभी विभागों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेक्टरवार अधिकारियों की तैनाती की गई हैं और जहां भी कोई कमी मिलेगी, उसे तत्काल दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2026 Schools to remain closed from July 30 to 11 August In Haridwar Order Issued
हरिद्वर में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मेले के लिए सभी विभागों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेक्टरवार अधिकारियों की तैनाती की गई हैं और जहां भी कोई कमी मिलेगी, उसे तत्काल दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई से 11 अगस्त तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा। ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई और दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मानसून, राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्माण कार्य और कुंभ-2027 की तैयारियों के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kanwar Yatra: ऋषिकेश में पुलिस ने तीन जिलों के अधिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों को तेज करने के निर्देश

पहली बार कांवड़ मेले में साइबर कमांडो तैनात

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस बार पहली बार कांवड़ मेले में साइबर कमांडो तैनात किए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखेंगे। भ्रामक, फर्जी और एआई जनरेटेड वीडियो पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कांवड़ यात्रा से अलग रखा जाएगा, जबकि डीजे वाहनों पर निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। मेले की सुरक्षा के लिए अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए दोनों अधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed