फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal felling of green mango trees in an orchard; police have detained a young man Vikasnagar

Vikasnagar: बगीचे में आम के हरे पेड़ों का किया गया अवैध कटान, एक युवक को हिरासत में लिया गया

Mon, 27 Jul 2026 03:40 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर। Published by: Renu Saklani Updated Mon, 27 Jul 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
Illegal felling of green mango trees in an orchard; police have detained a young man Vikasnagar
पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कोतवाली पुलिस ने हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र के जसवंत नगर में बगीचे में आम के हरे पेड़ों का अवैध कटान पकड़ा। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। दो यूटिलिटी और एक ट्रैक्टर ट्राली को चौकी में खड़ा करवाया गया है। पुलिस ने आम के छह पेड़ों की कटने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया पुलिस टीम हरबर्टपुर चौक पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एक यूटिलिटी को जांच के लिए रोका। यूटिलिटी में पेड़ की लकड़ियां लदी थीं। चालक ने अपना नाम सहसपुर के लक्ष्मीपुर निवासी आरिफ बताया। उसने बताया कि जसवंत नगर से वह लकड़ी लेकर आया है।
विज्ञापन


पेड़ों का कटान माजिद नाम का व्यक्ति कर रहा है। जानकारी मिलने पर हरबर्टपुर चौकी प्रभारी मयंक त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने से पहले ही पेड़ों की कटान कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli: वसुधारा ट्रैक की सफाई का जिम्मा संभालेगी माणा की ईडीसी, बुग्यालों को प्लास्टिक कचरे से बचाने की पहल

बगीचे में छह पेड़ों के ठूठ थे, काटे गए पेड़ों की लकड़ियां भी थीं। उन्होंने बताया कि पुलिस अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है। उद्यान विभाग से शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस रिपोर्ट में आम के आठ हरे पेड़ों की कटने की पुष्टि की गई है। मौके पर 111 पेड़ सुरक्षित पाए गए हैं। रिपोर्ट उद्यान विभाग को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed