{"_id":"6a66ef350c1ce8fb780ed4f2","slug":"driver-dead-body-found-near-a-drain-vikasnagar-dehradun-crime-news-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar News: नाले का पास मिला चालक का शव, सिर के पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar News: नाले का पास मिला चालक का शव, सिर के पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 27 Jul 2026 11:14 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस घटना स्थल पर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के लाइन जीवनगढ़ में एक होटल के पास नाले में एक पिकअप चालक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सुनील (35) के रूप में हुई है, जो कालसी कोतवाली क्षेत्र के रिखाड़ गांव का रहने वाला था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मृतक के सिर के पीछे चोट के निशान मिले हैं। शव नाले में मुंह के बल गिरा हुआ था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुनील एक पिकअप चालक था और उसका वाहन घटनास्थल के पास ही खड़ा मिला। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक लघु शंका के लिए वाहन से बाहर निकला होगा और इसी दौरान वह नाले में गिर गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और वे मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।
विज्ञापन