फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   six arrested ATM fraud using plate trick used to attach strip near shutter in varanasi

UP: एटीएम में प्लेट लगाकर धोखाधड़ी करने वाले 6 गिरफ्तार, शटर के पास पट्टी लगाते थे; हैरान कर देगा शातिरपन

Mon, 27 Jul 2026 08:22 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Jul 2026 08:22 AM IST
सार

Varanasi Crime: एटीएम में लोहे की प्लेट लगाकर ग्राहकों के रुपये फंसाने वाले फतेहपुर निवासी छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह एटीएम के शटर के पास पट्टी लगाकर नकदी रोक देता था और बाद में निकाल लेता था। पुलिस ने 39,800 रुपये, चार लोहे की प्लेटें, टेप व अन्य उपकरण बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
six arrested ATM fraud using plate trick used to attach strip near shutter in varanasi
पुलिस की गिरफ्त में छह शातिर। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: भेलूपुर थाना पुलिस ने एटीएम मशीन में प्लेट लगाकर ग्राहकों के रुपये फंसाने और बाद में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीएचयू कॉलोनी के बैजनत्था-बिरदोपुर क्षेत्र से सभी आरोपियों को दबोचा। उनके कब्जे से 39,800 रुपये, चोरी में इस्तेमाल होने वाली चार लोहे की प्लेटें, सफेद टेप और काले रंग का मोटा कागज बरामद किया गया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र निवासी हिमांशु सिंह, आदर्श कुमार, सचिन कुमार, अभय राजपूत, राजकुमार और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह काफी समय से एटीएम में तकनीकी छेड़छाड़ कर लोगों को निशाना बना रहा था।
विज्ञापन


डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि आरोपी एटीएम मशीन के कैश डिस्पेंसर (शटर) के पास विशेष प्रकार की लोहे की पट्टी लगा देते थे। जब कोई ग्राहक पैसे निकालता था तो नकदी उसी पट्टी में फंस जाती थी। ग्राहक पैसे न निकलने पर एटीएम से चला जाता था और बाद में आरोपी मौके पर पहुंचकर फंसे हुए रुपये निकाल लेते थे। बरामद लोहे की प्लेटें, टेप और काला मोटा कागज इसी वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही आपराधिक इतिहास

मामले का खुलासा तब हुआ जब हिटाची कंपनी के चैनल एग्जीक्यूटिव सत्येंद्र शर्मा ने भेलूपुर थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। उनकी कंपनी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम के संचालन का कार्य देखती है। शिकायत के अनुसार, 23 जुलाई की रात ककरमत्ता स्थित एसबीआई एटीएम में भी इसी तरीके से रुपये चोरी किए गए थे।

पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी प्रिंस कुमार के खिलाफ वर्ष 2025 में फतेहपुर के मलवां थाने में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

भेलूपुर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और प्रदेश के अन्य जिलों में इस तरह की वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed