फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Monsoon Session: दिल्ली में छात्रों पर बलप्रयोग मामले में घेरेगा विपक्ष, सरकार कैसे करेगी पलटवार?

Mon, 27 Jul 2026 05:04 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 27 Jul 2026 05:04 AM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session LIVE Updates Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गत 20 जुलाई को छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस, RAF जवान समेत अन्य सुरक्षाबलों की तरफ से किए गए बलप्रयोग मामले में विपक्ष हमलावर है। आज संसद में सरकार को घेराव की तैयारी के बीच सरकार भी पलटवार के लिए तैयार है। संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए पढ़ें अमर उजाला का ये लाइव ब्लॉग

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session LIVE Updates Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings Bills Om Birla CP Radhakrishnan news
संसद का मानसून सत्र (फाइल) - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:03 AM, 27-Jul-2026

संसद जाने से पहले रणनीति पर मंथन: खरगे के कार्यालय में जुटेंगे इंडिया ब्लॉक के नेता

विपक्षी दल सोमवार को सदन शुरू होने से पहले बैठक कर रणनीति तय करेंगे। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में इंडिया ब्लॉक के नेता जुटेंगे। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी खास तौर पर एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाने के पक्ष में हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग कर रहे हैं। राहुल के तेवर से जाहिर है कि सिर्फ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से विपक्ष संतुष्ट नहीं होगा। सदन में पेश होने जा रहे पेपर लीक रोकने से जुड़े विधेयक पर भी विपक्ष की बैठक में रणनीति बनेगी।
04:36 AM, 27-Jul-2026

सरकार कैसे करेगी विपक्ष का मुकाबला?

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन खत्म होने के बाद संसद में सोमवार से विपक्ष युवाओं पर लाठीचार्ज के सवाल पर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाएगा। श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा भी विपक्ष के एजेंडे में है, जिस पर वह सरकार को घेरेगा। वहीं, सरकार ने भी विपक्ष पर पलटवार के लिए तैयारी कर ली है। विपक्ष पर हमलावर रहते हुए सरकार संसद सत्र में अब अपने रुके हुए एजेंडे को तेजी से आगे बढ़ाएगी। वह संसद में रुके हुए विधायी कार्य कराने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
04:10 AM, 27-Jul-2026

Parliament Monsoon Session: दिल्ली में छात्रों पर बलप्रयोग मामले में घेरेगा विपक्ष, सरकार कैसे करेगी पलटवार?

संसद के मानसून सत्र में आज दिल्ली में हुए बलप्रयोग के मामले में विपक्षी दल सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। माना जा रहा है कि विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा भी मांगेगा। विपक्षी दलों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री के निर्देश पर छात्रों और युवाओं को निशाना बनाया, ऐसे में शाह को माफी भी मांगनी चाहिए। सरकार की तैयारियों और विपक्षी खेमे में बन रही घेराव की रणनीति के बीच आज का सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा में भी विपक्षी दल सरकार से जवाबदेही के मुद्दे पर तीखे सवाल करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed