फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Umar Khalid posters spotted at NEET protest in Goa CM Sawant takes tough stand

गोवा में नीट प्रदर्शन में दिखे 'उमर खालिद' के पोस्टर: सीएम सावंत हुए सख्त; बोले- यहां नहीं चलेगा यह एजेंडा

Mon, 27 Jul 2026 03:53 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 27 Jul 2026 03:53 AM IST
सार

 नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान उमर खालिद की रिहाई की मांग वाले पोस्टर दिखाए जाने पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सख्त हो गए हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर राज्य में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
Umar Khalid posters spotted at NEET protest in Goa CM Sawant takes tough stand
प्रमोद सावंत, मुख्यमंत्री, गोवा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोवा में नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित रूप से उमर खालिद की रिहाई की मांग वाले पोस्टर दिखाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आयोजकों से पूछताछ की और दो युवकों को हिरासत में लिया। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा में राष्ट्रविरोधी एजेंडे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ नहीं है। 

विज्ञापन


क्या था विरोध प्रदर्शन और किसने किया आयोजन?
उजवाद एनजीओ ने शुक्रवार को मापुसा और शनिवार को पणजी में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए थे। इन प्रदर्शनों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई थी। प्रदर्शन का कारण परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताएं और नीट पेपर लीक का मामला बताया गया।  
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई क्यों की?
पुलिस ने इस मामले में उजवाद एनजीओ की प्रमुख अमरीन शेख को मापुसा पुलिस थाने में तलब किया गया। शनिवार को नागरिकों के एक समूह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने उमर खालिद की रिहाई की मांग वाले पोस्टर दिखाए। शिकायत के बाद गोवा पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सावंत ने पुलिस की कार्रवाई पर क्या कहा?
वास्को में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ सही कार्रवाई की, जो कथित तौर पर उमर खालिद के समर्थन वाले पोस्टर लेकर खड़े थे। उन्होंने दावा किया कि उमर खालिद राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े पाए गए हैं, इसलिए ऐसे समर्थन को स्वीकार नहीं किया जा सकता। गोवा एक शांतिपूर्ण राज्य है और यहां की शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

नीट प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने क्या आपत्ति जताई?
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन का इस्तेमाल कथित तौर पर "राष्ट्रविरोधी एजेंडा" चलाने और उमर खालिद के प्रति सहानुभूति जताने के लिए किया गया।

क्या सरकार विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ है?
प्रमोद सावंत ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए, इसे समझा जा सकता है। लेकिन यह देखना होगा कि गोवा में उमर खालिद की रिहाई का एजेंडा चलाने के लिए इन लोगों को कौन लेकर आया।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर क्या बोले सावंत?
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अनुसार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना उचित नहीं था, क्योंकि उन्होंने ही नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


ये भी पढ़ें: Jantar Mantar Protest: प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस एक्शन में, हटाने के लिए नोटिस

उमर खालिद किस मामले में जेल में हैं?
उमर खालिद को वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह उसी मामले में न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed