फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headlines Big News Today Parliament Monsoon Session Glasgow CWG West Asia Entertainment Politics news

Top News: संसद में सरकार को घेरेगा विपक्ष; CWG में भारत को एक गोल्ड समेत चार पदक; अस्पताल से छूटेंगे वांगचुक

Mon, 27 Jul 2026 05:03 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 27 Jul 2026 05:03 AM IST
विज्ञापन
Top Headlines Big News Today Parliament Monsoon Session Glasgow CWG West Asia Entertainment Politics news
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज से संसद के मानसून सत्र का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है। विपक्षी दल सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे। उनके पास दिल्ली में छात्रों पर बलप्रयोग जैसे ज्वलंत मुद्दे के अलावा अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी जैसे मामले भी हैं। राजनीति के अलावा स्कॉटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स भी लगातार चर्चा में है। यहां चौथे दिन की प्रतियोगिताओं में तीन पदक जीतने के साथ ही भारत के कुल चार मेडल हो गए हैं। दिल्ली से जुड़े अन्य अहम मामलों में आज सोनम वांगचुक की रिहाई और छात्र आंदोलन के दौरान पीएम मोदी के लिए इस्तेमाल किए गए कंटेंट की जांच का मामला भी चर्चा में है।  दिल्ली पुलिस 2500 चेहरों को खंगाल रही है। मनोरंजन की खबरों में इंडियन आइडल 16 की विजेता का एलान भी सुर्खियों में है। खेल की खबरों में कॉमनवेल्थ गेम्स के अलावा फ्रांस में आयोजित टूर डी फ्रांस के विजेता की घोषणा भी बड़ी खबरों में शामिल है।अंतरराष्ट्रीय खबरों में इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का अमेरिका दौरा और पश्चिम एशिया में ईरान के साथ अमेरिका के टकराव थमने की खबर सुर्खियों में है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें बिहार चुनाव, देश-दुनिया, खेल, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति और अपराध जगत से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

संसद में बलप्रयोग पर घेरेगा विपक्ष, सरकार भी पलटवार के लिए तैयार

Top Headlines Big News Today Parliament Monsoon Session Glasgow CWG West Asia Entertainment Politics news
संसद के मानसून सत्र का छठा दिन - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन खत्म होने के बाद संसद में सोमवार से विपक्ष युवाओं पर लाठीचार्ज के सवाल पर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाएगा। श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा भी विपक्ष के एजेंडे में है, जिस पर वह सरकार को घेरेगा। वहीं, सरकार ने भी विपक्ष पर पलटवार के लिए तैयारी कर ली है। यहां पढ़े पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

आज सोनम वांगचुक को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी

Top Headlines Big News Today Parliament Monsoon Session Glasgow CWG West Asia Entertainment Politics news
सोनम वांगचुक (शिक्षा सुधारक) - फोटो : X @Wangchuk66

 

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को आज मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इसके बाद वह लद्दाख रवाना होने से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट जाएंगे। उनकी टीम ने यह जानकारी दी। वांगचुक ने शुक्रवार देर रात अपना 26 दिन का अनशन समाप्त किया था। इसके बाद से वह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्हें सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।  यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

CWG 2026 Day 4: भारत को चौथे दिन एक स्वर्ण और दो रजत

Top Headlines Big News Today Parliament Monsoon Session Glasgow CWG West Asia Entertainment Politics news
राष्ट्रमंडल खेल - फोटो : IANS

राष्ट्रमंडल खेल 2026 के चौथे दिन भारत ने ग्लास्को में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। इसी के साथ भारत मौजूदा राष्ट्रमंडल खेल में कुल चार पदक जीत चुका है। चौथे दिन भारोत्तोलकों का दबदबा देखने मिला। यहां पढ़ें पूरी खबर

तादेज पोगाकर ने टूर डी फ्रांस का खिताब पांचवीं बार जीता

Top Headlines Big News Today Parliament Monsoon Session Glasgow CWG West Asia Entertainment Politics news
टूर डी फ्रांस के विजेता बने तादेज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-एआई

 

स्लोवानिया के साइक्लिस्ट ताडेज पोगाकर ने रिकॉर्ड पांचवीं बार जीता टूर डी फ्रांस का खिताब। इस शानदार जीत के साथ उन्होंने बेल्जियम, स्पेन और फ्रांस के दिग्गजों की सूची में जगह बना ली है। साइक्लिंग की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा- टूर डी फ्रांस में क्यों खास है 27 साल के इस राइडर पोगाकर की सफलता? यहां पढ़ें पूरी खबर

ज्योतिर्मयी नायक बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विनर

Top Headlines Big News Today Parliament Monsoon Session Glasgow CWG West Asia Entertainment Politics news
ज्योतिर्मयी नायक - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिर्मयी नायक ने रविवार को इंडियन आइडल 16 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ग्रैंड फिनाले में जीत की ट्रॉफी के साथ उन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की तरफ से 20 लाख का कैश प्राइज मिला। सिंगिंग रियलिटी शो के इस 16वें सीजन के टॉप 3 फाइनलिस्ट मनराज वीर सिंह, ज्योतिर्मयी नायक और तनिष्क शुक्ला रहे और अंत में ज्योतिर्मयी नायक ने बाजी मारी। तनिष्क पहले रनरअप रहे और मनराज दूसरे रनरअप बने। यहां पढ़ें पूरी खबर

भारत का पोर्टेबल एंटी-ड्रोन सिस्टम दुश्मन के ड्रोन का पता लगाकर निष्क्रिय करेगा

Top Headlines Big News Today Parliament Monsoon Session Glasgow CWG West Asia Entertainment Politics news
भारत का स्वदेशी सिस्टम तैयार, दुश्मन के ड्रोन की खैर नहीं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-एआई

भारत का पहला स्वदेशी पोर्टेबल एंटी-ड्रोन सिस्टम तैयार हो चुका है। यह दुश्मन ड्रोन का पता लगाकर निष्क्रिय करने में सक्षम है। यह सिस्टम पांच किलोमीटर दूर तक ड्रोन का पता लगाकर तीन किलोमीटर तक सिग्नल जाम कर सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में कार्रवाई करेगी पुलिस

Top Headlines Big News Today Parliament Monsoon Session Glasgow CWG West Asia Entertainment Politics news
जंतर-मंतर पर लगे फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे - फोटो : अमर उजाला

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ पोस्ट और वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किए गए ऐसे कंटेंट की पहचान कर संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

गोवा में नीट प्रदर्शन में दिखे उमर खालिद के पोस्टर

Top Headlines Big News Today Parliament Monsoon Session Glasgow CWG West Asia Entertainment Politics news
प्रमोद सावंत, मुख्यमंत्री, गोवा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान उमर खालिद की रिहाई की मांग वाले पोस्टर दिखाए जाने पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सख्त हो गए हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर राज्य में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यहां पढ़ें पूरी खबर

निसार उपग्रह की रिपोर्ट: वेनेजुएला में भूकंप से 60 सेंटीमीटर खिसकी जमीन

Top Headlines Big News Today Parliament Monsoon Session Glasgow CWG West Asia Entertainment Politics news
वेनेजुएला में भूकंप से खिसकी धरती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-एआई

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और इसरो के संयुक्त उपग्रह निसार के डाटा ने एक चौंकाने वाली खबर दी है। बीते महीने वेनेजुएला में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। कराकस और ला गुएरा शहर में जमीन 60 सेंटीमीटर (दो फीट) तक खिसक गई है। इस उपग्रह डेटा का इस्तेमाल राहत कार्यों में मदद के लिए पहली बार इतने बड़े पैमाने पर किया गया है। निसार की 'अर्जेंट रिस्पॉन्स' प्रणाली ने बेहद तेजी से काम किया। वैज्ञानिक इस आंकड़े के आधार पर तबाही की मुख्य वजह समझ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed