फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike mechanic throat slit in ghazipur body bore knife wounds suspicion of love affair or personal enmity

बाइक मैकेनिक का रेता गला: शरीर पर चाकू से किए कई वार, प्रेम प्रसंग और रंजिश पर शक; खून से लथपथ थी लाश

Sun, 26 Jul 2026 05:24 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 26 Jul 2026 05:24 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में सो रहे एक बाइक मैकेनिक की अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और विभिन्न पहलुओं के साथ संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Bike mechanic throat slit in ghazipur body bore knife wounds suspicion of love affair or personal enmity
विजय उर्फ भोला बिंद की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: गाजीपुर के सब्बलपुर कलां गांव में बीती देर रात घर में अकेले सो रहे 26 वर्षीय बाइक मैकेनिक विजय उर्फ भोला बिंद की अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी रविवार सुबह परिजनों को उस समय हुई, जब वे कमरे के अंदर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम, एसओजी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की गहनता से जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


कसेरा पोखरा निवासी मृतक की मां निर्मला देवी ने बताया कि विजय चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। लगभग चार वर्ष पूर्व अपने नाना लीलाधर राम की मृत्यु के बाद से वह अपनी मौसी ऊषा देवी के साथ सब्बलपुर कलां स्थित ननिहाल में ही रह रहा था। वह कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव में बाइक मैकेनिक की दुकान चलाकर अपना जीवन यापन करता था। 

विज्ञापन

सब्बलपुर गांव में दो घर है। जिसमें से एक में उसकी मौसी और एक में भोला रहता था। भोला प्रतिदिन मौसी के यहां खाना खाता था और उनके घर से चंद कदम की दूरी पर स्थित दूसरे मकान में रहता था। मौसी उषा ने बताया कि शनिवार की रात वह बिना खाना खाए ही अपने कमरे में सोने चला गया। 

रविवार की सुबह घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब मृतक के मौसा शिवकरन बिंद दाढ़ी बनवाने के लिए घर से बाहर निकले और उसके घर गए। उन्होंने विजय के कमरे का दरवाजा खुला देखा। अनहोनी की आशंका पर जब वे कमरे के भीतर गए तो विजय खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। 

उसकी गर्दन के बाई ओर चाकू लगा था। इस घटना के पीछे परिजनों ने सुनियोजित साजिश की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि वारदात से कुछ समय पहले कुछ संदिग्ध और अज्ञात लोग घर के बाहर आए थे और अपने मोबाइल फोन से मकान की तस्वीरें लेकर चले गए थे। 

इसके अलावा मृतक की मां ने आशंका व्यक्त की है कि विजय का पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और संभवतः इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या को अंजाम दिया गया है। थाना प्रभारी आरएस नागर ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में दो लोगों पर हत्या की आशंका व्यक्त की गई है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

वहीं, क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी ने बताया कि दिन में 10बजे घटना की जानकारी उन्हें थाना प्रभारी द्वारा दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाया साक्ष्य: घटना की सूचना पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलवाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारिकी से निरिक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। गर्दन में चालू लगने के बाद बहुत अधिक खून निकला और संभवत: हमवालवर के पैर का निशान भी मौके पर मिला है।

मृतक की नहीं हुई थी शादी
मृतक की अभी तक शादी नहीं इुई थी। मृतक चार भाई है। दीपक कुमार‚ सुरज कुमार‚ भोला कुमार और अजय कुमार है। जिसमें से दीपक और अजय एक साथ भैदपुर गांव में डिस्पैंसरी चलाते है। सुरज किसान है और भोल मेकेनिक का कार्य करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed