फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैमरे में कैद कातिल और कत्ल: 60 साल की केयरटेकर ने की 86 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, तकिए से दबाया मुंह; VIDEO

Sun, 26 Jul 2026 06:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: विकास कुमार Updated Sun, 26 Jul 2026 06:00 PM IST
सार

मनजीत कौर अकेले रहती थी। उनकी देखरेख के लिए केयरटेकर सुनीता कौर को जून महीने में रखा था। 15 हजार रुपये मासिक वेतन तय करते हुए सुनीता कौर को एडवांस में 50 हजार रुपये दे दिए थे।

विज्ञापन
60-year-old caretaker kills 80-year-old woman in Patiala कैमरे में कैद कातिल और कत्ल: 60 साल की केयरटेकर ने की
बुजुर्ग मृत और हत्यारोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के पटियाला जिला स्थित थाना सदर राजपुरा इलाके में आते गांव गद्दोमाजरा में 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की देखभाल के लिए रखी 60 साल की केयरटेकर ने ही बुजुर्ग की हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला द्वारा बिस्तर पर ही शौच करने से गुस्साई केयरटेकर ने इस घटना को अंजाम दिया और परिवार को कहा कि सुबह बुजुर्ग की अचानक आंख नहीं खुली। 



60-year-old caretaker kills 80-year-old woman in Patiala कैमरे में कैद कातिल और कत्ल: 60 साल की केयरटेकर ने की
हत्यारोपी को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

स्पेन से लौटे बेटे ने देखा सीसीटीवी 
22 जुलाई को हुई इस घटना के बाद 80 वर्षीय बुजुर्ग मनजीत कौर का बड़ा बेटा स्पेन से लौटा, जिसने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज देख परिवार हैरान रह गया क्योंकि फुटेज में आरोपित केयरटेकर महिला ही हत्या करती दिखाई देती है। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने मृतका की छोटी बहू परविंदर कौर निवासी गंव गद्दोमाजरा राजपुरा के बयानों के आधार पर आरोपित केयरटेकर सुनीता कौर निवासी गांव गद्दोमाजरा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

60-year-old caretaker kills 80-year-old woman in Patiala कैमरे में कैद कातिल और कत्ल: 60 साल की केयरटेकर ने की
हत्यारोपी को कोर्ट में किया गया पेश - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने किया महिला को गिरफ्तार
थाना सदर राजपुरा प्रभारी किरपाल सिंह मोही ने कहा कि फिलहाल आरोपित महिला गिरफ्तार कर ली है, जिसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेंगे। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है, जिसका रविवार को संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
60-year-old caretaker kills 80-year-old woman in Patiala कैमरे में कैद कातिल और कत्ल: 60 साल की केयरटेकर ने की
खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

15 हजार रुपये महीना लेती थी केयर टेकर
परविंदर कौर के अनुसार गाव में उसकी सास मनजीत कौर 80 वर्ष अलग मकान में रहती थी। दोनों घरों की दीवार सांझी है लेकिन मनजीत कौर अकेले रहती थी। उनकी देखरेख के लिए केयरटेकर सुनीता कौर को जून महीने में रखा था। 15 हजार रुपये मासिक वेतन तय करते हुए सुनीता कौर को एडवांस में 50 हजार रुपये दे दिए थे।

विज्ञापन
60-year-old caretaker kills 80-year-old woman in Patiala कैमरे में कैद कातिल और कत्ल: 60 साल की केयरटेकर ने की
जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

तकिए से दबाया बुजुर्ग का मुंह
22 जुलाई को सुबह सवा दस बजे जब परविंदर कौर अपनी सास के पास पहुंची तो वह चारपाइ पर लेटी थी लेकिन बुलाने पर भी हिली नहीं। पड़ोसियों को बुलाया तो देखा कि मनजीत कौर की मौत हो चुकी है, जिसके बाद बुजुर्ग महिला के बड़े बेटे जसविंदर सिंह को स्पेन से बुलाया। जसविंदर सिंह ने 22 जुलाई की सुबह दस बजे की फुटेज व पहले की फुटेज चेक की तो देखा कि उसकी माता मनजीत कौर घर के लॉबी में पड़ी थी, जिसे बिस्तर पर लिटाने के बाद केयरटेकर सुनीता कौर तकिए से मुंह दबा रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed