फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rain alert for Punjab in five districts from 27th possibility of extremely heavy rainfall

पंजाब में बारिश का अलर्ट: पांच जिलों में बरसेंगे बादल, 27 से बदलेगा माैसम; भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना

Thu, 23 Jul 2026 08:47 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Thu, 23 Jul 2026 08:47 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rain alert for Punjab in five districts from 27th possibility of extremely heavy rainfall
बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में गरमी और उमस से राहत का सिलसिला जारी है। आज भी पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 27 जुलाई से मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ेगा। मौसम विभाग ने दो दिनों तक कई जगहों पर भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


बुधवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि, पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे है। बठिंडा में सबसे अधिक 35.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने वीरवार के लिए पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 27 जुलाई से मौसम के मिजाज फिर बदलेंगे और दो दिनों तक कई जगहों पर भारी से काफी भारी बारिश पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। इससे आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई है, जो सामान्य के करीब है। पठानकोट में सबसे कम 23.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान की स्थिति
अमृतसर का अधिकतम पारा 29.9 डिग्री रहा। लुधियाना का 32.4 डिग्री और पटियाला का 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। फरीदकोट में 34.8 डिग्री और फिरोजपुर में 31.2 डिग्री तापमान रहा। एसबीएस नगर का 31.7 डिग्री, फाजिल्का का 33.4 डिग्री और रूपनगर का 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 26.6 डिग्री और पटियाला का 27.4 डिग्री रहा। बठिंडा का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री और फाजिल्का का 27.3 डिग्री दर्ज हुआ। रूपनगर में 24.0 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed