{"_id":"6a602aed4db318fd6a05f524","slug":"rain-in-punjab-streams-rivers-in-pathankot-are-spate-landslides-orange-alert-today-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बारिश: पठानकोट में खड्ड-नदियां उफान पर, भूस्खलन से कई गांवों का संपर्क टूटा; आज भी ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बारिश: पठानकोट में खड्ड-नदियां उफान पर, भूस्खलन से कई गांवों का संपर्क टूटा; आज भी ऑरेंज अलर्ट
Wed, 22 Jul 2026 07:59 AM IST
Nivedita
अमर उजाला/संवाद, पटियाला/पठानकाेट
अमर उजाला/संवाद, पटियाला/पठानकाेट
Published by: Nivedita
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:59 AM IST
सार
रंजीत सागर डैम का जलस्तर मंगलवार को 503.35 मीटर दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश से डैम में 69,035 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। शाहपुरकंडी बांध का जलस्तर 402 मीटर तक पहुंच गया है जबकि इसकी क्षमता 404.50 मीटर है।
विज्ञापन
पठानकोट के नारायणपुर और लधेटी गांव के बीच बहती खड्ड में बरसात से बढ़े जलस्तर में डूबा रास्ता।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मानसून की तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली लेकिन पठानकोट में हालात सबसे अधिक प्रभावित रहे। जिले में खड्ड और नदियां उफान पर आ गईं, भूस्खलन से सड़कें बंद हो गईं और कई गांवों का शहर से संपर्क टूट गया। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 11 जिलों में बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन के बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर वर्ष अस्थायी मरम्मत की जाती है लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता। सड़क बंद होने से दर्जनों गांवों का शहर से संपर्क टूट गया। लोगों ने घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर प्रशासन पर समय पर राहत नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणपुर-लधेटी मार्ग भूस्खलन के बाद बंद
पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में हरियाल की खड्ड और चक्की खड्ड में जलस्तर तेजी से बढ़ गया। नारायणपुर-लधेटी मार्ग पर भूस्खलन के कारण भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने प्रशासन के बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर वर्ष अस्थायी मरम्मत की जाती है लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता। सड़क बंद होने से दर्जनों गांवों का शहर से संपर्क टूट गया। लोगों ने घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर प्रशासन पर समय पर राहत नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
रंजीत सागर डैम का जलस्तर बढ़ा
रंजीत सागर डैम का जलस्तर मंगलवार को 503.35 मीटर दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश से डैम में 69,035 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। शाहपुरकंडी बांध का जलस्तर 402 मीटर तक पहुंच गया है जबकि इसकी क्षमता 404.50 मीटर है। वहां से 15,248 क्यूसेक पानी रावी नदी में छोड़ा जा रहा है। शाम को माधोपुर हेडवर्क्स के 52 फ्लड गेटों में से चार गेट चार-चार फुट तक खोलकर करीब 23 हजार क्यूसेक पानी पाकिस्तान की ओर छोड़ा गया ताकि जलस्तर नियंत्रित रखा जा सके।सीमावर्ती क्षेत्र में जलालिया दरिया का पानी किसानों के खेतों तक पहुंच गया। उज्ज दरिया भी दिन में उफान पर रहा हालांकि दोपहर बाद जलस्तर कुछ कम हुआ। रावी नदी का बहाव भी लगातार बढ़ा हुआ है।
उधर, राज्यभर में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23 जुलाई को भी भारी बारिश की संभावना है जबकि 24 से 26 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
मंगलवार को अमृतसर में 185 मिमी, गुरदासपुर में 88.2 मिमी और पठानकोट में 77.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पठानकोट का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।