फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Monsoon active again in Punjab Alert issued for heavy rainfall across 13 districts

पंजाब में मानसून फिर सक्रिय: 13 जिलों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

Mon, 20 Jul 2026 07:58 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Mon, 20 Jul 2026 07:58 AM IST
सार

माैसम विभाग ने 23 जुलाई के लिए भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Monsoon active again in Punjab Alert issued for heavy rainfall across 13 districts
बरसात का अलर्ट - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज से 13 जिलों में तीन दिन तक भारी से बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है और पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन


जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन


विभाग ने 23 जुलाई के लिए भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में वर्षा की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed