फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Food items in Punjab are not safe

पंजाब में खाद्य पदार्थ नहीं सुरक्षित: 15 फीसदी सैंपल फेल, सख्ती के बाद भी नहीं रूक रहा मिलावटखोरी का खेल

Sun, 26 Jul 2026 10:37 AM IST
शाहिल शर्मा राजिंद्र शर्मा, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2026 10:37 AM IST
सार

दूध, पनीर, घी, मिठाई, मसाले, तेल, बिस्कुट, नमकीन समेत अन्य खाद्य पदार्थों में अधिक मिलावट हो रही है। पंजाब में दूसरे राज्यों से तैयार घटिया पनीर व अन्य पदार्थों की आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन
Food items in Punjab are not safe
खाद्य पदार्थों में मिलावट - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब में खाद्य पदार्थों में बड़े स्तर पर मिलावट का खेल चल रहा है। प्रदेश में खाद्य पदार्थों के 15 फीसदी सैंपल फेल हुए हैं। डेयरी उत्पादों में अधिक मिलावट हो रही है और यहां तक कि केमिकल तक का भी इस्तेमाल कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट में यह सामने आया है जिसे मानसून सत्र के दौरान संसद में पेश किया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ समय से मिलावटखोरी बढ़ती जा रही है और सख्ती के बावजूद भी इस पर रोक नहीं लग रही है। पिछले दो वर्षों के दौरान खाद्य पदार्थों के 11940 सैंपल लिए गए जिनमें से 1779 सैंपल फेल हो गए। सरकार अलग-अलग खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी का पता लगाने के लिए सैंपल ले रही है। साथ ही मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। 
विज्ञापन


वर्ष 2025-26 के दौरान ही खाद्य पदार्थों के 7,809 सैंपल लिए गए जिनमें से 1,031 सैंपल खाने योग्य नहीं पाए गए। इस दौरान 723 मामलों में सरकार की तरफ से जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है। साथ ही 25 मामलों में अदालत ने सजा भी सुनाई है। इसी तरह वर्ष 2024-2025 के दौरान सूबे में 4131 सैंपलों में से 748 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद ही 333 मामलों में सरकार ने जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जबकि 8 मामलों में सजा भी हुई है। सरकार ने पहले से टेस्टिंग भी बढ़ा दी है ताकि बड़े स्तर पर मिलावटखोरी के मामलों का पता लगाया जा सके। इसी तरह वर्ष 2023-24 के दौरान 6041 सैंपलों में से 929 और वर्ष 2022-23 के दौरान 8179 सैंपलों में से 1724 सैंपल खाने योग्य नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खाद्य पदार्थों में अधिक मिलावट 
दूध, पनीर, घी, मिठाई, मसाले, तेल, बिस्कुट, नमकीन समेत अन्य खाद्य पदार्थों में अधिक मिलावट हो रही है। पंजाब में दूसरे राज्यों से तैयार घटिया पनीर व अन्य पदार्थों की आपूर्ति हो रही है जिन्हें बनाने में केमिकल का इस्तेमाल होता जो सेहत के लिए खतरनाक है। यह कैंसर को न्योता दे रहा है। केंद्र सरकार का सभी राज्यों में सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर है ताकि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

फूड सेफ्टी ऑन व्हील पर नियमित रूप से जांच 
विभाग की तरफ से फूड सेफ्टी ऑन व्हील पर नियमित रूप से जांच की जा रही है। इन टेस्टिंग वैन में दूध, पनीर, पानी और अन्य रोजाना के प्रयोग वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करने की सुविधा है। लोग खुद भी इनमें खाद्य पदार्थों की जांच करवा सकते हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय और राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें मिलावट का पता लगाने के लिए भी नियमित रूप से निगरानी, निरीक्षण और खाद्य पदार्थों के नमूने लेती है।

हरियाणा में भी मिलावट का खेल जारी 
हरियाणा में भी बड़े स्तर पर मिलावटखोरी का खेल चल रहा है। प्रदेश में वर्ष 2025-2026 के दौरान 2,335 सैंपल लिए गए थे जिनमें से 723 सैंपल खाने योग्य नहीं पाए गए। सरकार ने 1,424 मामलों में जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जबकि 116 मामलों में अदालत ने सजा भी सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed