{"_id":"6a66c11271e925f0f4086516","slug":"wife-covered-her-husband-mouth-lover-climbed-onto-his-chest-and-strangled-him-in-jaunpur-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक और पति का कत्ल: बीवी ने दबाया मुंह, प्रेमी ने कसा गला; वंदना ने सुबह उठकर सबसे पहले किया था ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक और पति का कत्ल: बीवी ने दबाया मुंह, प्रेमी ने कसा गला; वंदना ने सुबह उठकर सबसे पहले किया था ये काम
Mon, 27 Jul 2026 08:06 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:06 AM IST
सार
जौनपुर में हुए संदीप हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पत्नी ने पति का मुंह दबाया था, जबकि प्रेमी ने सीने पर चढ़कर गमछे से गला कसा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी को पति की हत्या का जरा भी पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
jaunpur murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर के बदलापुर कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शुक्रवार की रात हुई पल्लेदार संदीप उर्फ चंद्रीप (27) की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। संदपी की हत्या पत्नी वंदना और उसके प्रेमी राजेश ने मिलकर की थी। वंदना ने पति का मुंह दबा दिया, जबकि राजेश ने सीने पर चढ़कर नीले रंग के गमछे से उसका गला कस दिया था।
राजेश रिश्ते में वंदना का ममेरा भाई लगता है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने भलुआही बाजार में हत्या की साजिश रची थी। थानाध्यक्ष बदलापुर फूलचंद्र पांडेय के मुताबिक आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि वह एक-दूसरे से चार साल से संपर्क में हैं। वंदना की शादी के बाद गजाधरपुर निवासी अविवाहित राजेश भलुआही में किराये के मकान में रहने लगा, जो उसके घर से करीब 500 मीटर दूर है।

दोनों एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहते थे। वंदना की दो संतानों में से एक से राजेश बहुत लगाव रखता था। जानकारी होने पर संदीप ने नाराजगी जताई थी। इस कारण आठ-दस दिन से राजेश, वंदना से मिलने घर नहीं आता था।
पति की मौत का नहीं है पछतावा
पुलिस की पूछताछ के दौरान वंदना को अपने किए का पछतावा नहीं था। दोनों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों मासूम बच्चों को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

दो मासूमों से छिना पिता का साया
इस घटना ने दो मासूम बच्चों के सिर से मां का प्यार और पिता का साया भी छीन लिया। जिस घर में हंसी खुशी का माहौल होना चाहिए था, वहां अब मातम पसरा है।
इस घटना ने दो मासूम बच्चों के सिर से मां का प्यार और पिता का साया भी छीन लिया। जिस घर में हंसी खुशी का माहौल होना चाहिए था, वहां अब मातम पसरा है।
पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद दोनों मासूमों का भविष्य अनिश्चित हो गया है। संदीप परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा था। पल्लेदारी कर वह घर का खर्च चलाता था और अपने बुजुर्ग पिता लालजी, पत्नी व दोनों बच्चों की जिम्मेदारी निभाता था। मां और बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी।
दो छोटे भाई अपने परिवार के साथ मुंबई में काम करते हैं। पिता लालजी को जिस बेटे के सहारे बुढ़ापा कटने की उम्मीद थी, उसी की अर्थी उठानी पड़ी। बच्चों की और परिवार की जिम्मेदारी बुजुर्ग पिता के कंधों पर आ गई है।
वंदना ने की थी साक्ष्य मिटाने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद राजेश अपने घर जाकर सो गया। जबकि वंदना ने साक्ष्य मिटाने के लिए गोबर से घर की लिपाई की। सुबह वंदना ने अपने बुजुर्ग ससुर से कहा कि संदीप को जगा दें, ताकि मौके पर ससुर के पैर के निशान पड़ जाएं।

ससुर ने पहले घटना का स्वाभाविक मौत मान लिया था और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे, किंतु किसी महिला की नजर संदीप के गले पर पड़ी तो ससुर को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि वंदना और राजेश के बीच प्रेम संबंध का संदीप विरोध करता था।
यह था पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के कोतवाली इलाके के भलुआही वार्ड नंबर आठ में शुक्रवार की रात प्रेम प्रंसग में पत्नी वंदना ने प्रेमी राजेश कुमार के साथ मिलकर अपने पति संदीप (27) की गला दबाकर हत्या कर दी। किसी को शक न हो, इसलिए सुबह पत्नी ने गोबर से घर की लिपाई कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश करते हुए कहानी गढ़ दी।

परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच पड़ोस की महिलाओं ने संदीप के गले में निशान देखकर शक जाहिर किया। संदीप के पिता ने पुलिस बुला ली। पुलिस की पूछताछ में पूरी कहानी खुल गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बहू वंदना से है रिश्तेदार राजेश के संबंध
भलुआही वार्ड नंबर आठ निवासी लालजी गौतम के दूसरे नंबर के बेटे संदीप (27) का विवाह करीब छह साल पहले तियरा गांव की वंदना से हुआ था। दंपती के दो बच्चे हैं। पिता की ओर से थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, गजाधरपुर निवासी राजेश के संबंध उसकी बहू वंदना से है। वह बहू के दूर का रिश्तेदार है।

आरोपी राजेश दो सप्ताह से था संदीप के घर
आरोप है कि राजेश बराबर फोन से बार-बार बात करता था। पिछले कुछ दिन से आरोपी राजेश घर के पास ही किराये के मकान में रह रहा था। थानाध्यक्ष फूल चंद्र पांडेय ने बताया कि संदीप पल्लेदारी करता था। किसी कारण से वह शुक्रवार को काम पर नहीं गया। वह पत्नी से पांच सौ रुपये शराब और मीट के लिए मांग रहा था।

इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। संदीप बॉक्स से रुपये निकालकर मीट और शराब लाया और रात में घर पर बनाया। इसके बाद खाना फेंक दिया। करीब 12 बजे घर में लड़ने-झगड़ने की आवाज आनी बंद हो गई। इधर, सुबह वंदना ने गोबर से घर के बाहर लिपाई की।
संदीप के गले पर गई पड़ोस की महिलाओं की नजर
करीब सात बजे ससुर से पति के न उठने की जानकारी दी। बोली-पता नहीं क्यों आज उठ नहीं रहे हैं, आप देखिए। पिता ने बेटे को बिस्तर पर मृत हालत में पाया। सामान्य मौत मानते हुए वह अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पड़ोस की महिलाओं की नजर संदीप के गले पर गई, जिससे शक गहरा गया।

सूचना पर थानाध्यक्ष फूल चंद्र पांडेय मय फोर्स के पहुंच गए। घटनाक्रम और शव की हालत देख हत्या किए जाने की पुष्टि की। इसके बाद पिता ने बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।