Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना अंतिम चरण में पहुंच गई है। अब केवल सात निर्माण हटाए जाने शेष हैं, जिनमें लंगड़ा हाफिज मस्जिद भी शामिल है। प्रशासन के अनुसार मस्जिद का कुछ हिस्सा मस्जिद प्रबंधन से जुड़े लोग स्वयं हटाएंगे, जबकि शेष छह निर्माणों को पुलिस प्रशासन की निगरानी में जल्द ध्वस्त किया जाएगा
Dalmandi Varanasi: लंगड़ा हाफिज मस्जिद का कुछ हिस्सा प्रबंधन खुद ही तोड़ेगा, निर्देश जारी; हटाया जा रहा मलबा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:59 PM IST
सार
Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना में अब केवल सात निर्माण हटने बाकी हैं। लंगड़ा हाफिज मस्जिद का कुछ हिस्सा प्रबंधन स्वयं हटाएगा, जबकि छह निर्माण प्रशासन ध्वस्त करेगा। कुल 187 निर्माण चिह्नित थे। मलबा हटाने का कार्य जारी है और पीडब्ल्यूडी ने इसी महीने के अंत तक सड़क निर्माण शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन