फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP में पुलिस चौकी के पास कत्ल: जाना था हरियाणा तो पांचाल घाट कैसे पहुंचे? रियल एस्टेट कर्मी के मर्डर की कहानी

Mon, 27 Jul 2026 01:07 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 27 Jul 2026 01:07 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में हाईवे पर रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। हत्या के मामले में पुलिस की शक की सुई नजदीकी लोगों पर ही घूम रही है।

विज्ञापन
Real estate company employee shot dead on highway in Farrukhabad
farrukhabad murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फर्रुखाबाद में पत्नी और मासूम बेटे के साथ बनारस से घूमने के बाद कार से हरियाणा जा रहे रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी की इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार रात पुलिस चौकी से तीन सौ मीटर की दूरी पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले कार सवार बदमाश मोहम्मदाबाद की ओर भाग गए। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। पत्नी और दुकानदार से पूछताछ की।


हरियाणा के जनपद फरीदाबाद के थाना चंदावली के गांव दयालपुर निवासी अरुण सिंह(32), पत्नी राखी, ढाई वर्षीय पुत्र जयंत के साथ शुक्रवार को बनारस घूमने गए थे। वहां से रविवार को वापस गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते घर जा रहे थे। हरदोई के रूपापुर कट से उतर कर इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट पहुंचे। 
Real estate company employee shot dead on highway in Farrukhabad
घटनास्थल पर खड़ी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां गंगा ढाबा से कुछ दूरी पर किराने की दुकान के पास कार खड़ी कर कोल्ड ड्रि्ंक, चॉकलेट व काला नमक खरीदा। अरुण कोल्ड ड्रि्ंक में नमक डालकर पीने लगे। पास में ही उनकी पत्नी राखी खड़ी थीं और उनकी गोद में पुत्र जयंत था।
Real estate company employee shot dead on highway in Farrukhabad
घटनास्थल पर खड़ी रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच उनकी कार से कुछ दूरी पर मसेनी चौराहे की ओर खड़ी कार से उतरकर दो लोग आए और एक ने पिस्टल से अरुण की कनपटी पर दो गोलियां दाग दी। वह वहीं गिर पड़े। आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश सफेद रंग की कार में सवार होकर मोहम्मदाबाद की ओर भाग गए। बदमाशों की पकड़ने के लिए मोहम्मदाबाद सहित सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग की पर वे हाथ नहीं लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Real estate company employee shot dead on highway in Farrukhabad
रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की हत्या के बाद बेटे जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ ने लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में राखी से कई चक्रों में पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी बयान बदलती नजर आई। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि छानबीन की जा रही है। अरुण के परिजन को जानकारी दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Real estate company employee shot dead on highway in Farrukhabad
रियल एस्टेट कंपनी के कर्मी की हत्या के बाद बेटे जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जाना था हरियाणा तो गंगा एक्सप्रेसवे से उतरकर पांचाल घाट कैसे पहुंचे
फर्रुखाबाद में हुई अरुण की हत्या के मामले में पुलिस की शक की सुई उनके नजदीकी लोगों पर ही घूम रही है। पुलिस अरुण व उनके नजदीकी लोगों की काल डिटेल खंगाल रही है। इससे कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अरुण को परिवार के साथ वापस हरियाणा जाना था तो वह गंगा एक्सप्रेसवे से उतर कर फर्रुखाबाद पांचाल घाट क्या करने पहुंचे। इसका जवाब उनकी पत्नी राखी भी नहीं दे सकीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed