फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman struck by car on highway while returning from ear-piercing ceremony; dies

Kanpur Accident: कंछेदन से लौट रही महिला को हाईवे पर कार ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 27 Jul 2026 01:11 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 27 Jul 2026 01:11 PM IST
सार

दुर्घटना में घायल महिला की जान चली गई। हादसा रामनगर एलीवेटेड हाईवे पर हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: Woman struck by car on highway while returning from ear-piercing ceremony; dies
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिठूर थाना क्षेत्र में कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर रामनगर एलीवेटेड हाईवे के पास छह दिन पहले अर्टिका कार की टक्कर से घायल महिला ने रविवार रात दम तोड़ दिया। वह रिश्तेदारी में कंछेदन समारोह से अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। कल्याणपुर के न्यू अशोक नगर निवासी प्राइवेट कर्मचारी आदित्य शुक्ला की पत्नी आराधना (42) 21 जुलाई को शिवराजपुर स्थित रिश्तेदार के यहां आयोजित कंछेदन समारोह में शामिल होने गई थीं।

विज्ञापन


तड़के वह अपने भाई आशुतोष त्रिपाठी के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। रामनगर के पास एलीवेटेड हाईवे पर पीछे से आई तेज रफ्तार अर्टिका कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आराधना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके भाई आशुतोष को भी चोटें आईं। परिजन उन्हें गंभीर हालत में खलासी लाइन स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां छह दिन तक इलाज चला, लेकिन रविवार  रात दम तोड़ दिया। आराधना अपने पीछे पति आदित्य शुक्ला और दो बेटे पीयूष व प्रसून को छोड़ गई हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed