फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Team India 'Gambhir' issue: What did Shreyas Iyer say about VVS Laxman after win? Fans took aim at Gautam

टीम इंडिया की 'गंभीर' समस्या: जीत के बाद श्रेयस ने लक्ष्मण को लेकर ऐसा क्या कहा? फैंस ने गौतम पर साधा निशाना

Mon, 27 Jul 2026 01:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 Jul 2026 01:42 PM IST
सार

भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर और अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से मिली जीत में एक-दूसरे की तारीफ की। इन दोनों के बयान के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर गंभीर की भूमिका को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या गंभीर टीम इंडिया को प्रेरित नहीं कर पा रहे हैं?

विज्ञापन
Team India 'Gambhir' issue: What did Shreyas Iyer say about VVS Laxman after win? Fans took aim at Gautam
गंभीर, लक्ष्मण, श्रेयस - फोटो : ANI

विस्तार

आयरलैंड और इंग्लैंड में टी20 सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर ने आखिरकार जीत का स्वाद चखा और जिम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। इस जीत के बाद ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया, जिसमें अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण और कप्तान श्रेयस अय्यर एक-दूसरे की जमकर तारीफ करते नजर आए। श्रेयस ने टीम को संभालने और युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने का श्रेय लक्ष्मण को दिया। हालांकि, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस ने स्थायी मुख्य कोच गौतम गंभीर की कार्यशैली की तुलना शुरू कर दी और उन्हें लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...
विज्ञापन

श्रेयस और लक्ष्मण ने एक-दूसरे की तारीफ की
दरअसल, भारत के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर और अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से मिली जीत में एक-दूसरे की भूमिका की सराहना की। भारत ने इस सीरीज में अपेक्षाकृत नई टीम उतारी थी जिसमें संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे कई खिलाड़ी शामिल नहीं थे। भारत ने रविवार को तीसरे और अंतिम टी20 मैच में 35 रन की जीत के साथ सीरीज में क्लीन स्वीप किया। भारत ने पहला मैच सात विकेट से और दूसरा टी20 90 रन से जीता था। तीसरे टी20 में जीत के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो साझा किया, जिसमें लक्ष्मण ने अय्यर की मजबूत मानसिकता की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण ने श्रेयस की कप्तानी की तारीफ की
 
  • लक्ष्मण ने इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 की हार का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं श्रेयस को विशेष रूप से बधाई देना चाहता हूं क्योंकि उनके कप्तानी करियर की शुरुआत थोड़ी मुश्किल रही, लेकिन जिस तरह से उन्होंने वापसी की, वह शानदार था। वह पहले मैच से एक दिन पहले जब हमसे जुड़े और तभी से जीत के लिए आश्वस्त थे।'
  • उन्होंने कहा, 'इस टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल थे। हम जानते हैं कि इंग्लैंड में खेलने वाले खिलाड़ियों में से केवल चार या पांच ही इस दौरे पर हमारे साथ शामिल थे, लेकिन वह आत्मविश्वास से भरे हुए थे। जिस तरह से कप्तान ने आप सभी को प्रेरित किया उसे देखते हुए इस जीत का बहुत सारा श्रेय कप्तान को जाता है।'
विज्ञापन

फिर अय्यर ने भी लक्ष्मण का आभार जताया
 
  • इसके बाद अय्यर ने लक्ष्मण का आभार व्यक्त किया जिन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर को विश्राम दिए जाने के बाद इस दौरे के लिए अंतरिम कोच नियुक्त किया गया था। अय्यर ने कहा, 'इस सीरीज में कुछ कैच छोड़ने के अलावा हमारा प्रदर्शन बेदाग रहा। सहयोगी स्टाफ सहित टीम के हर सदस्य ने अपना योगदान दिया।'
  • उन्होंने कहा, 'हमें प्रेरित करने और हमारा हौसला बढ़ाने के लिए वीवीएस सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हर दिन जब हम मैदान पर कदम रखते थे, तो मुझे लगता था कि आपने जो कुछ भी कहा वह बिल्कुल सही था और हम उससे जुड़ाव महसूस कर सकते थे। इसलिए आपका बहुत-बहुत आभार।'

फैंस ने सोशल मीडिया पर वायरल किया बयान
श्रेयस के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। फैंस ने इसे गंभीर से जोड़ते हुए कहा कि आयरलैंड और इंग्लैंड में गंभीर के कोच रहते भारतीय टीम टी20 सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। आयरलैंड ने भारत को 2-0 से और इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से हराया था। इसके बाद गंभीर समेत नए कप्तान श्रेयस की जमकर आलोचना हुई थी। भारतीय टीम फिर वनडे सीरीज भी 2-1 से गंवा बैठी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed