{"_id":"6a670bd46486ad9d530f0950","slug":"irfan-pathan-gives-sanju-samson-blunt-warning-after-vaibhav-sooryavanshi-heroics-in-india-vs-zimbabwe-series-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vaibhav Sooryavanshi vs Sanju Samson: 'उसे वापस नहीं आने देगा...', किसने वैभव का नाम लेकर सैमसन को दी चेतावनी?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Vaibhav Sooryavanshi vs Sanju Samson: 'उसे वापस नहीं आने देगा...', किसने वैभव का नाम लेकर सैमसन को दी चेतावनी?
Mon, 27 Jul 2026 01:12 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:12 PM IST
सार
जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक, लेकिन परिपक्व प्रदर्शन की सराहना करते हुए इरफान पठान ने कहा कि उन्होंने शायद भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। साथ ही उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शिकस्त झेलने के बाद आखिरकार टीम इंडिया वापसी करने में कामयाब रही। जिम्बाब्वे को 3-0 से हराकर भारत ने टी20 रैंकिंग में फिर से नंबर-एक रैंकिंग भी हासिल कर ली है। भारत के लिए इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी सुपरस्टार बनकर निकले। उन्होंने तीन पारियों में दो अर्धशतक की बदौलत, साथ ही 50.33 की औसत और 196.10 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी हासिल किया। सीरीज खत्म होने के बाद भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने वैभव का नाम लेकर संजू सैमसन समेत तमाम भारतीय खिलाड़ियों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इरफान पठान
- फोटो : Instagram
पठान ने क्या पोस्ट किया?
तीसरे टी20 में वैभव ने 49 गेंद में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 81 रन की पारी खेली। इस पारी के बाद पठान ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि वैभव ने भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है और यह बल्लेबाज जिस भी खिलाड़ी को रिप्लेस करेगा, उसकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो पाएगी। इरफान पठान ने लिखा, 'जिसकी भी जगह लेगा ये बच्चा, उसे वापस नहीं आने देगा। वैभव सूर्यवंशी आखिर कितने खास हैं?'

लक्ष्मण और वैभव
- फोटो : ANI/IANS
लक्ष्मण ने भी की वैभव की तारीफ
इससे पहले गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे वीवीएस लक्ष्मण ने भी वैभव की तारीफ की थी। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'सबसे प्रभावित करने वाली बात यह है कि एक खिलाड़ी और इंसान के तौर पर वैभव जिस तरह विकसित हुए हैं। पिछले छह महीनों में उनकी परिपक्वता, खेल की समझ और जागरूकता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। यही वजह है कि वह कठिन परिस्थितियों का भी शानदार तरीके से सामना कर पा रहे हैं।'

वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IANS
'वैभव ने हर जगह दबदबा कायम किया'
उन्होंने कहा, 'वैभव ने अंडर-19 विश्व कप खेला और चार-पांच महीने के भीतर आईपीएल में अपना दबदबा कायम कर लिया। हम जानते हैं कि आईपीएल का स्तर कितना कठिन होता है। भारत ही नहीं, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ जिस तरह उन्होंने खुद को निखारा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में आगे बढ़े, उससे उनकी प्रतिभा और क्षमता का पता चलता है।' लक्ष्मण ने बताया कि सूर्यवंशी सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि अपने खेल के हर पहलू में लगातार सुधार करना चाहते हैं।

15 साल की उम्र में भी टीम के लिए समर्पण
लक्ष्मण ने बताया कि वैभव ने तीसरे टी20 में चोट लगने के बावजूद मैदान पर बने रहने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा, 'हमें यह भी याद रखना चाहिए कि वह अभी सिर्फ 15 साल का है और खेल के हर पहलू में खुद को बेहतर बनाना चाहता है। तीसरे मैच में भी वह फील्डिंग के दौरान पूरी तरह सक्रिय था। चोट लगने के बाद भी वह मैदान पर रहना चाहता था, लेकिन हमारे फिजियो ने उसे बाहर आने के लिए कहा। इससे पता चलता है कि टीम के लिए हर संभव योगदान देने की उसमें कितनी इच्छा है।'