फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Rankings: Indian team returns to the top of the ICC T20 rankings after series won against Zimbabwe
IND Inning
182/4 (19.2 ov)
Rinku Singh 15(10)*
N. Tilak Varma 11 (9)
India elected to bat

ICC: भारतीय टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंची, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतने का मिला फायदा

Sun, 26 Jul 2026 04:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 26 Jul 2026 04:29 PM IST
सार

भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने का फायदा मिला। भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
ICC Rankings: Indian team returns to the top of the ICC T20 rankings after series won against Zimbabwe
ईशान किशन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने हरारे में चल रही तीन मैच की सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-0 की विजयी बढ़त बनाकर रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की पुरुषों की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन भारत ने इंग्लैंड को पछाड़ा जिसने हाल ही में श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम को 0-4 से हराकर पांच मैच की सीरीज जीती थी।
विज्ञापन


ईशान किशन बल्लेबाजों में शीर्ष पर
इससे पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ भी 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम ने हालांकि जीत की राह पर वापसी करते हुए हरारे में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया और फिर दूसरे मैच में 90 रन की जीत के साथ 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे टी20 में अर्धशतक जड़ने वाले भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ईशान किशन बल्लेबाजों की सूची में 892 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद अभिषेक शर्मा (858 अंक) का नंबर आता है। ईशान की तरह दूसरे टी20 में अर्धशतक जड़ने वाले तिलक वर्मा 733 अंक के साथ आठवें पायदान पर बरकरार हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे स्पिनर वरुण चक्रवर्ती शीर्ष 10 में अकेले भारतीय गेंदबाज हैं। वह 683 अंक के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन


श्रेयस की कप्तानी में जीती पहली सीरीज
भारत को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार टी20 सीरीज में जीत मिली है। सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 टीम के कप्तान बनाए गए श्रेयस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। श्रेयस की कप्तानी में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने सीरीज गंवाई थी। श्रेयस कप्तान के तौर पर पहले सात मैचों में जीत नहीं दर्ज कर सके थे, लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें राहत मिली। भारत ने इस सीरीज के दोनों मुकाबले अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारत की कोशिश अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा टी20 मैच जीतकर क्लीन स्वीप करने पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed