फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Weather to change this afternoon; heavy rain likely in several UP cities

Weather Update: आज दोपहर बाद बदलेगा मौसम, UP के कई शहरों में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Mon, 27 Jul 2026 12:00 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 27 Jul 2026 12:00 AM IST
सार

Weather Update News: मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कानपुर समेत आसपास के शहरों में तेज बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Weather Update: Weather to change this afternoon; heavy rain likely in several UP cities
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बढ़ रहा है। इससे सोमवार दोपहर बाद से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मौसम में बदलाव के बाद तेज बारिश होगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि तीन-चार दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान मध्यम और तेज वर्षा की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि निम्न दबाव के क्षेत्र का दायरा तेजी से आगे बढ़ रहा है। विवि की मौसम वेधशाला में 24 घंटे में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। रविवार को तेज धूप निकलने से 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़ा है। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री घट गया।
विज्ञापन

Weather Update: Weather to change this afternoon; heavy rain likely in several UP cities
कानपुर में बारिश - फोटो : amar ujala
धूप निकलने की वजह से सुबह की नमी दो प्रतिशत घटकर 91 से 89 प्रतिशत हो गई। दोपहर की नमी 29 प्रतिशत घटकर 92 से 63 प्रतिशत हो गई।

तापमान
अधिकतम-34.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-26.4 डिग्री सेल्सियस

 

Weather Update: Weather to change this afternoon; heavy rain likely in several UP cities
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
नगर में सामान्य, देहात में अल्प वर्षा
मानसून के आने के बाद मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 जुलाई तक विभिन्न जिलों में हुई बारिश का ब्योरा जारी किया है। इसमें 120 प्रतिशत से अधिक वर्षा औरैया में हुई है। सामान्य से अल्प वर्षा की श्रेणी में कानपुर देहात शामिल है। यहां 40 प्रतिशत से कम बारिश हुई। नगर में सामान्य वर्षा 80 से 120 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन

Weather Update: Weather to change this afternoon; heavy rain likely in several UP cities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा हमीरपुर, बांदा, इटावा, कन्नौज में भी सामान्य वर्षा दर्ज की गई। सामान्य से कम वर्षा 60 से 80 प्रतिशत की श्रेणी में फर्रुखाबाद, महोबा, हरदोई आदि जिले हैं। सामान्य से अत्याधिक कम वर्षा 40 से 60 प्रतिशत की श्रेणी में उन्नाव, फतेहपुर आदि जिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed