{"_id":"6a6631e84184fdcb110d0bd5","slug":"first-ensnared-her-in-a-web-of-love-then-misdeeds-and-abandoned-her-at-the-station-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर दुष्कर्म कर छोड़ गया स्टेशन, किशोरी ने खेला 'छल का खेल', गिरफ्त में आया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर दुष्कर्म कर छोड़ गया स्टेशन, किशोरी ने खेला 'छल का खेल', गिरफ्त में आया युवक
Sun, 26 Jul 2026 09:46 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:46 PM IST
सार
Kanpur News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने 20 लाख के गहने लेकर आने की कहानी गढ़ी तो युवक गिरफ्त में आया।
विज्ञापन
पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के 33 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से सेन पश्चिम पारा की 13 साल की किशोरी से पहले दोस्ती की। फिर प्रेम जाल में फंसाकर उसे बहलाकर अपने साथ ले गया। दो दिन तक बंधक बनाकर रखा। उससे दुष्कर्म किया। फिर गले की फांस बनता देख उसे घुमाने के बहाने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दोबारा लाकर छोड़ भागा। किशाेरी को जब अपने साथ हुए छल का अहसास हुआ तो उसने युवक को पुलिस से पकड़वाने के लिए चाल चली। इस बार घर से 20 लाख के गहने लेकर आने का लालच देकर युवक को स्टेशन पर बुलाया जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।
थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा सात की छात्रा की करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से आगरा अछनेरा ग्राम नगर निवासी कृष्णा से दोस्ती हुई। आरोपी बीती छह जुलाई को उसे बातों में फंसाकर अपने साथ आगरा स्थित घर ले गया। वहां दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। फिर नौ जुलाई को बहाने से किशोरी को दोबारा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लाकर छोड़ भागा।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा सात की छात्रा की करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से आगरा अछनेरा ग्राम नगर निवासी कृष्णा से दोस्ती हुई। आरोपी बीती छह जुलाई को उसे बातों में फंसाकर अपने साथ आगरा स्थित घर ले गया। वहां दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। फिर नौ जुलाई को बहाने से किशोरी को दोबारा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर लाकर छोड़ भागा।
विज्ञापन
घंटों युवक का इंतजार करने के बाद रोती बिलखती किशोरी किसी तरह घर पहुंची। परिजन को आपबीती सुनाई। परिजन उसे 11 जुलाई को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। किशोरी ने आरोपी को सजा दिलाने की बात कही तो पुलिस ने किशोरी के साथ मिलकर जाल बिछाया।
युवक को भरोसा जीतने के लिए किशोरी ने उससे फिर से बातचीत शुरू की। प्लान के तहत 24 जुलाई को किशोरी ने अचानक कृष्णा से उसी के साथ रहने की जिद की। पहले तो कृष्णा ने मना कर दिया। किशोरी ने उसे बताया कि इस बार वह घर से अपने साथ 20 लाख के गहने भी लेकर आई है।
इस पर युवक ने तुरंत उससे गहनों की फोटो भेजने के लिए कहा। इस पर किशोरी ने एआई से गहनों की फोटो बनाकर कृष्णा को व्हाट्सएप पर भेज दी। गहनों की तस्वीर देखते ही वह किशोरी को लेने के लिए स्टेशन पर आने को तैयार हो गया। रविवार को शहर पहुंचते ही पुलिस ने उसे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।