{"_id":"6a6614b94e17bf07820991ae","slug":"the-conch-shell-of-lotus-resounded-in-datia-basai-shivraj-sang-from-the-stage-datia-news-c-1-1-noi1454-4544411-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia Bye Election: दतिया पहुंचे शिवराज सिंह का अलग अंदाज; मंच से गाना गाया, आई लव यू टू कहकर फ्लाइंग किस दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia Bye Election: दतिया पहुंचे शिवराज सिंह का अलग अंदाज; मंच से गाना गाया, आई लव यू टू कहकर फ्लाइंग किस दिए
Sun, 26 Jul 2026 08:09 PM IST
दतिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दतिया ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
दतिया में शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दतिया विधानसभा उपचुनाव की जंग अब अंतिम चरण में है। रविवार को बसई की धरती पर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे और विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा शुरू होने से पहले ही माहौल गर्म था। जैसे ही शिवराज मंच पर आए, भीड़ से आई लव यू मामा की आवाज आई। जवाब में केंद्रीय मंत्री ने मुस्कुराकर फ्लाइंग किस भेजी और कहा आई लव यू टू।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आप लोगों से मिलने की बहुत इच्छा थी। पार्टी ने मौका दिया इसलिए मैं यहां हूं। क्या आपको भी मेरी याद आती है? इसके बाद उन्होंने फिल्मी अंदाज में तुमसे मिलने को दिल करता है गीत की दो पंक्तियां गुनगुनाईं। पूरा पंडाल तालियों और नारों से गूंज उठा। शिवराज ने मंच से स्पष्ट किया कि भाजपा की राजनीति कुर्सी के लिए नहीं है। हमारे लिए राजनीति शौक या व्यापार नहीं है। यह जनता की सेवा का जरिया है। यह देश निर्माण के लिए है, गरीब कल्याण के लिए है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने के लिए है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मां पीतांबरा के दरबार में सिंधिया, दतिया में गरजे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- विकास को जिताना है
विज्ञापन
उन्होंने आशुतोष तिवारी की तारीफ करते हुए कहा कि बसई उनका दिल के करीब है। आशुतोष ने कहा मामा आना है, तो मैं चला आया। क्योंकि बसई मेरे दिल में बसता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए 2003 से पहले के मध्यप्रदेश की तस्वीर खींची। शिवराज बोले कि ग्वालियर-चंबल का नाम लेते ही डर लगता था। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जाते थे। लूट, हत्या, अपहरण आम बात थी। जब जिम्मेदारी मिली तो तय किया या तो शिवराज रहेगा या डकैत। एक साल में ही पूरे अंचल को अपराध मुक्त किया।
उन्होंने कांग्रेस शासनकाल की सड़कों, बिजली और पानी की बदहाली का भी जिक्र किया। तब सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क, समझ नहीं आता था। बिजली आती कम और जाती ज्यादा थी। मध्यप्रदेश अंधकार में डूबा था। सभा के अंत में शिवराज ने मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि दतिया के विकास की रफ्तार दोगुनी हो सके।
