फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   major lifeline for Congress ahead of Datia by-election, a daughter from a BJP family joins the Congress.

Datia Bye Election: दतिया उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को मिली संजीवनी, BJP परिवार की बेटी ने थामा हाथ का पंजा

Sun, 26 Jul 2026 08:18 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 08:18 PM IST
सार

दतिया उपचुनाव के अंतिम चरण में भाजपा से जुड़े व्यापारी परिवार की बेटी ज्योत्सना तलवानी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। उन्होंने राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होने की बात कही। भाजपा पार्षद की बेटी के कांग्रेस में शामिल होने से सियासी चर्चाएं जोरों पर हैं। 

विज्ञापन
major lifeline for Congress ahead of Datia by-election, a daughter from a BJP family joins the Congress.
उपचुनाव में मतदान के कुछ दिन पहले ज्योत्सना ने थामा कांग्रेस का दा

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव का प्रचार अंतिम चरण में पहुंचते ही कांग्रेस ने एक बड़ा सियासी दांव खेल दिया। रविवार को भाजपा से जुड़े एक जाने-माने व्यापारी परिवार की बेटी ज्योत्सना तलवानी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी में शामिल होने के बाद ज्योत्सना ने कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी द्वारा बेरोजगारी, किसान और गरीबों के मुद्दों पर चलाए जा रहे अभियान से प्रभावित हैं।

विज्ञापन


तलवानी ने कहा कि मैं देश की मौजूदा परिस्थितियों और कांग्रेस के जनहित के एजेंडे से प्रेरित होकर इस परिवार में शामिल हुई हूं। 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में मैं कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह को समर्थन दूंगी और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम करूंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Datia Bye Election: दतिया पहुंचे शिवराज सिंह का अलग अंदाज; मंच से गाना गाया, आई लव यू टू कहकर फ्लाइंग किस दिए
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं ज्योत्सना तलवानी
ज्योत्सना तलवानी का नाम दतिया के व्यापारिक और राजनीतिक हलकों में जाना-पहचाना है। वह स्व. लख्खा तलवानी की बेटी हैं, जो कभी नगरपालिका में उपाध्यक्ष की भूमिका निभा चुके थे और शहर के सम्मानित कारोबारियों में शुमार थे। उनकी माता माला तलवानी वर्तमान में वार्ड क्रमांक 4 से भाजपा पार्षद हैं और महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता मानी जाती हैं। ऐसे में ज्योत्सना का कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए एक अप्रत्याशित झटका माना जा रहा है।

हालांकि इस पूरे मामले पर भाजपा नेतृत्व की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कांग्रेस ने ज्योत्सना के शामिल होने को विकास और जनसेवा की राजनीति की जीत बताया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed