फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman delivers baby boy aboard Gorakhdham Express with help from RPF personnel

Kanpur: गोरखधाम एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, कानपुर सेंट्रल पर RPF और नर्स ने ट्रेन में कराया सुरक्षित प्रसव

Mon, 27 Jul 2026 12:33 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 27 Jul 2026 12:33 PM IST
सार

Kanpur News: नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। रविवार रात ट्रेन के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ की महिला सिपाहियों ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित मधुराज क्लिनिक की नर्स की मदद से ट्रेन के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराया।

विज्ञापन
Woman delivers baby boy aboard Gorakhdham Express with help from RPF personnel
कानपुर सेंट्रल पर RPF और नर्स ने ट्रेन में कराया सुरक्षित प्रसव - फोटो : amar ujala

विस्तार

नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस में रविवार रात एक गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा बल की महिला सिपाहियों ने मुस्तैदी दिखाई और प्लेटफॉर्म पर मौजूद क्लिनिक की नर्स की मदद से ट्रेन के कोच के भीतर ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए उर्सुला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

चलती ट्रेन में शुरू हुई प्रसव पीड़ा, कानपुर सेंट्रल पर मांगी गई मदद

जानकारी के अनुसार मूल रूप से प्रयागराज निवासी करीना रविवार रात गोरखधाम एक्सप्रेस से नई दिल्ली से अपने घर लौट रही थीं। सफर के दौरान जैसे ही ट्रेन कानपुर के करीब पहुंची, उन्हें अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Woman delivers baby boy aboard Gorakhdham Express with help from RPF personnel
ट्रेन में जन्मा नवजात शिशु - फोटो : amar ujala

सहयात्रियों की सूचना पर तुरंत कानपुर सेंट्रल स्टेशन के नियंत्रण कक्ष को मामले से अवगत कराया गया। रविवार रात जैसे ही गोरखधाम एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर आकर रुकी, RPF की टीम पहले से ही मुस्तैद खड़ी थी।

विज्ञापन

RPF की महिला सिपाहियों और नर्स ने कराई डिलीवरी

स्थिती की गंभीरता को देखते हुए RPF की महिला सिपाहियों ने बिना समय गंवाए प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर स्थित मधुराज क्लिनिक की मेडिकल टीम से संपर्क किया। क्लिनिक की नर्स और RPF की महिला कर्मियों ने ट्रेन के बोगी के भीतर ही पर्दा लगाकर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। करीना ने एक सुंदर पुत्र को जन्म दिया। बच्चे के जन्म लेते ही बोगी और प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों व रेल कर्मियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।

जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ

प्रसव के तुरंत बाद रेलवे की डॉक्टरी टीम ने जच्चा और बच्चा दोनों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक मां और नवजात शिशु दोनों पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। समय पर मिली चिकित्सकीय सहायता के लिए महिला के परिजनों ने RPF टीम और मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed