{"_id":"6a670c70462166f92507b6eb","slug":"mother-and-daughter-died-under-suspicious-circumstances-in-loni-pooja-colony-2026-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गाजियाबाद में मां-बेटी के शव मिले, तीन-चार दिन से बंद घर से आ रही थी बदबू; पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गाजियाबाद में मां-बेटी के शव मिले, तीन-चार दिन से बंद घर से आ रही थी बदबू; पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
Mon, 27 Jul 2026 01:15 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:15 PM IST
सार
Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के लोनी इलाके में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। एक घर के अंदर मां और बेटी के शव मिले हैं। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
लोनी में मां बेटी का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पूजा कॉलोनी स्थित घर के अंदर मां बेटी का शव सोमवार को मिला है। पड़ोसियों ने घर से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाल। महिला के साथ रहने वाला व्यक्ति गायब है। लोगों ने आशंका जताई है की मां बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके से सबूत एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक बंद घर के अंदर से बदबू आ रही है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो देखा मां बेटी के शव अंदर पड़े हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला है कि सरवन निवासी बुध बाजार पूजा कॉलोनी के मकान में प्रमिला उम्र करीब 45 वर्ष पत्नी पवन निवासी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार के साथ रहती थी।
विज्ञापन
प्रमिला की 7 साल की बेटी विद्या भी उनके साथ रहती थी। करीब 10 साल से परिवार रह रहा था। रविवार को मकान मालकिन पुष्पा घर पहुंची। मकान पर 25 तारीख से ताला लगा हुआ था। सोमवार को पड़ोसियों ने सूचना दी कि कमरे से दुर्गंध आ रही है। दरवाजे के बाहर बड़ी संख्या में मक्खियाँ मंडरा रही हैं।
विज्ञापन
मृतका की रिश्तेदार प्रीति पत्नी देवेन्द्र निवासी ग्राम लकड़ी ढाई जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार) ने बताया कि मृतका प्रमिला उसकी मौसी लगती है। प्रमिला की पहली शादी पिंटू से हुई थी। जिससे एक पुत्री विद्या (उम्र लगभग 7 वर्ष) है। वर्तमान पति पवन की पहली पत्नी से दो पुत्रियाँ लक्ष्मी (उम्र लगभग 5-6 वर्ष) एवं मैक्रोनी (उम्र लगभग 3-4 वर्ष) हैं। बताया गया कि प्रमिला एवं पवन पिछले लगभग 6-7 वर्षों से साथ रह रहे थे। उनमे अक्सर घरेलू विवाद एवं कहासुनी होती रहती थी।