{"_id":"6a66729e3d351a27070ab9f2","slug":"no-testing-facilities-available-at-jan-arogya-mela-387-patients-referred-shahibabad-news-c-30-gbd1036-940161-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जनआरोग्य मेले में नहीं मिली जांच की सुविधा 387 मरीज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जनआरोग्य मेले में नहीं मिली जांच की सुविधा 387 मरीज रेफर
विज्ञापन
मोदीनगर। कस्बा फरीदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोगियों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद/मुरादनगर। जिले में रविवार को आयोजित जनआरोग्य मेले में मरीजों की अच्छी खासी भीड़ रही, लेकिन कई स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से 387 मरीजों को एमएमजी और संयुक्त अस्पताल रेफर करना पड़ा। कई केंद्रों पर चिकित्सकों ने मरीजों को पहले जांच कराने और उसके बाद दवा लेने की सलाह दी। बरसात के मौसम में नमी और फंगस बढ़ने से बुखार, वायरल संक्रमण और त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज अधिक संख्या में पहुंचे।
जिले के 66 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में कुल 4215 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें करीब 70 प्रतिशत मरीज बुखार, वायरल संक्रमण, सर्दी, खांसी और फंगल संक्रमण से पीड़ित मिले। नगरीय क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 445 गर्भवती महिलाओं और 256 बच्चों का टीकाकरण भी किया गया।
नहीं हुई जांच किया रेफर
मुरादनगर की मरीज रेखा देवी ने कहा कि घुटने में कई दिन से दर्द है। दवा लेने से पहले जांच कराने के लिए कहा गया, लेकिन जांच की सुविधा नहीं मिलने से उन्हें संयुक्त अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रेखा का कहना था कि यदि मेले में ही जांच हो जाती तो मरीजों को काफी राहत मिलती।
विज्ञापन
भर्ती करने के लिए एमएमजी भेजा
बम्हैटा निवासी रामभुवाल ने बताया कि कई दिन से बुखार हो रहा है। आरोग्य मेले में डॉक्टर ने कहा कि पहले खून की जांच कराओ और दो दिन की दवाई लेकर भेज दिया। सोमवार को एमएमजी अस्पताल में खून की जांच कराऊंगा।
जांच नहीं होने पर रेफर किया मरीज
जनआरोग्य मेले के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि जिन मरीजों की पैथोलॉजी या अन्य जरूरी जांचें स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं हो पाईं, उन्हें एमएमजी अस्पताल और संयुक्त अस्पताल रेफर किया गया ताकि समय पर जांच और उपचार मिल सके। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में वायरल संक्रमण के मामलों में वृद्धि होना सामान्य है, इसलिए लोगों को साफ पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी गई है।